दिव्यांग अरविंद को कलेक्टर ने प्रदाय किया मोटराइज्ड ट्राई साइकिल... आने जाने में होने वाली परेशानिया होंगी कम...
संदीप दुबे✍️✍️✍️




नयाभारत
संदीप दुबे✍️✍️✍️
सूरजपुर - 01 जून 2022/ दिव्यांग श्री अरविंद कुशवाहा पिता धीरसाय कुशवाहा ग्राम कोटेया पोस्ट सलका भैयाथान का निवासी है। अरविंद को चलने फिरने तथा एक स्थान से दूसरे स्थान आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर मोटराइज्ड साइकिल के लिए आवेदन किया जिस पर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। उसे आज कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने समाज कल्याण विभाग के श्री आलोक भुवाल की उपस्थिति में जन संवाद कक्ष में मोटराइज्ड साइकिल प्रदाय किया। कलेक्टर सुश्री आरा ने अरविंद को सावधानी पूर्वक मोटराइज्ड ट्राई साइकिल चलाने के लिए आग्रह किया तथा खुशहाल जीवन की कामना की।