CG ब्रेकिंग: मंत्रालय-संचालनालय जा रही 2 बसों में जोरदार टक्कर.... अधिकारी-कर्मचारियों को आईं चोटें….

CG ब्रेकिंग: मंत्रालय-संचालनालय जा रही 2 बसों में जोरदार टक्कर.... अधिकारी-कर्मचारियों को आईं चोटें….

रायपुर। 1 जून से मंत्रायल में कामकाज शुरू हो गया है। 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम जारी है। वहीं अधिकारी और कर्मचारियों को लाने ले जाने के लिए बसों का संचालन भी शुरू हो गया है। मंत्रालय-संचालनालय के अधिकारी और कर्मचारियों को लेकर जा रही दो बसों में टक्कर हो गया। हादसे में कई लोगों को चोटें आई है। वीआईपी चौक के पास हादसा हुआ है। दोनों बसें कर्मचारी-अधिकारियों को लेकर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय-संचालनालय जा रहे थे। घटना में पीछे चल रही बस का अगला हिस्सा और आगे चल रही बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।


वहीं कई कर्मचारी व अधिकारी को चोटें भी आयी है। फिलहाल हादसे के बाद फर्स्ट एड के बाद कर्मचारियों को रवाना कर दिया गया है। वीआईपी चौक के पास सामने वाली पहली बस ने जोरदार ब्रेक मार दिया। इसके चलते पीछे वाली बस भीड़ गई। टक्कर होने से बस में बैठे कर्मचारी-अधिकारियों को चोटें आई। हादसे के बाद कर्मचारियों ने बस कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया।  हादसा करीब साढ़े 10 बजे के आसपास की बतायी जा रही है। मंत्रालय और संचालनालय के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को लेकर जा रही बस साथ में आगे-पीछे चल रही थी। जैसे ही दोनों बसें वीआईपी चौक के करीब पहुंची। टक्कर हो गई।