CG विधायक पर हमला VIDEO बिग न्यूज: महिला विधायक के कार्यक्रम में पत्थरबाजी.... संसदीय सचिव घायल.... सरपंच का फूटा सिर.... घायल विधायक रायपुर रवाना.... FIR दर्ज.... देखें VIDEO.....




...
बलौदाबाजार 23 दिसंबर 2021। संसदीय सचिव शकुंतला साहू पर एक कार्यक्रम दौरान पत्थरबाजी की शिकार हो गई। इस घटना में संसदीय सचिव और कसडोल विधायक शकुंतला साहू घायल हो गई। संसदीय सचिव शकुंतला साहू बलौदाबाजार जिले के सुंदरवन गांव में आयोजित जंयती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने की पत्थरबाजी कर दी। इस हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गई। इसके अलावा मंच पर मौजूद परसवानी गांव की महिला सरपंच भी घायल हुई। विधायक शकुंतला साहू के कार्यक्रम में पत्थरबाजी हो गई। शकुंतला साहू के सर पर चोट आयी है। उन्हें उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है।
इस घटना में महिला सरपंच के सिर में चोट आई है। घटना के बाद पीड़ित महिला सरपंच ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पत्थरबाजी, कार्यक्रम में नहीं बुलाए जाने से नाराज लोगों के द्वारा की गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अज्ञात पत्थरबाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी जांच में जुट गई है। घटना गिधपुरी थाना क्षेत्र की है। बीते बुधवार की शाम ग्राम सुंद्रावन में कसडोल विधायक शकुंतला साहू के स्वागत समारोह का कार्यक्रम रखा गया था। रात साढ़े आठ बजे स्वागत करते हुए पैदल रैली निकाली गई थी।
सभी ग्राम सुंद्रावन से घासीदास चौक की ओर जा रहे थे। इस रैली में विधायक शकुंतला साहू, ग्राम परसवानी की सरपंच कुसुम डहरे सहित अन्य महिला कार्यकर्ता भी शामिल थे। स्वागत रैली जैसे ही घासीदास चौक के पास पहुंची थी तो अज्ञात लोगों के द्वारा भीड़ पर पत्थरबाजी की गई। इस दौरान ग्राम परसवानी की सरपंच कुसुम डहरे को भी एक पत्थर लगा, जिससे उनके सिर से खून निकलने लगा था। घटना के बाद पुलिस ने विधायक को सकुशल भीड़ से निकाला और घायल सरपंच को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।