3 की मौत, बस नदी में गिरी: ड्राइवर की झपकी लगने पर नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस.... मासूम सहित तीन की मौत.... 28 घायल.... मची चीख पुकार.......

3 की मौत, बस नदी में गिरी: ड्राइवर की झपकी लगने पर नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस.... मासूम सहित तीन की मौत.... 28 घायल.... मची चीख पुकार.......

...

डेस्क। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में रविवार सुबह एक बस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा बस के पुल से गिरने के कारण हुआ। यात्रियों से भरी एक निजी बस पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 28 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी लगते ही मौक पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरने वालों में कैलाश, उनकी पत्नी मीराबाई और एक साल का बच्चा शामिल हैं। हादसे में 28 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें जिला चिकित्सालय अलीराजपुर में भर्ती कराया गया है।बस में 3 यात्री धार के, 3 यात्री गुजरात के और 19 यात्री अलीराजपुर जिले के शामिल थे। 

चांदपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया जांच से यह प्रतीत हो रहा है कि बस चालक को सुबह नींद का झोंका आ गया जिसके चलते यह हादसा हुआ।घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दुख जताया है। उन्होने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा भी की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि 'मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj ने अलीराजपुर के चांदपुर में हुई बस दुर्घटना के दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा उनके परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

अलीराजपुर एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर गुजरात सीमा से सटे चांदपुर में गुजरात के छोटा उदयपुर से अलीराजपुर आ रही एक निजी यात्री बस चांदपुर कस्बे से बहने वाली लखोदरा नदी में गिर गई। इस हादसे में मौके पर ही तीन यात्रियों की मौत हो गई है।

घायलो में -

1. मोनू पिता सायमल डावर उम्र 18 साल निवासी पलसूद
2.. मुकेश पिता फुगला जमरे उम्र 21 साल निवासी पलसूद
3. राहुल पिता जमला भिलाला उम्र 05 साल निवासी पलासदा
4. राकेश पिता जमला भिलाला उम्र 03 साल निवासी पलासदा
5. मोनू पिता सायमल डावर उम्र 19 साल निवासी पलसूद
6 अनिल पिता छीतू गाडरिया निवासी काली खेतीया
7. विलम पिता कालू बघेल उम्र 17 साल निवासी सोहलिया थाना बोरी
8. रामचंद्र पिता भुरसिया मुवेल उम्र 21 साल निवासी सोहलिया गढ़वाल
9. हत्री पति जमला मुजाल्दा उम्र 30 साल निवासी पलासदा चौकी खट्टाली
10. जिगनेश पिता रामचंद उम्र 12 साल निवासी सोहलिया
11. रीता पिता सुरतान उम्र 06 साल निवासी सोहलिया
12. सीमा पति लच्छू उम्र 19 साल निवासी दीपा की चौकी
13. हतरी पिता गमला भिलाला उम्र 18 साल निवासी दीपा की चौकी
14. जयराम पिता भुवान पचाया उम्र 35 साल निवासी पुजारा की चौकी
15. रिछु पति जयराम पचाया उम्र 30 साल निवासी पुजारा की चौकी
16. जगदीश पिता नोरला उम्र 14 साल निवासी मोरधी आमली फलिया
17. सुरमा पिता खापरिया उम्र 18 साल निवासी भयडिया चौक पोल फलिया
18. चिमा पति पुना भील उम्र 14 साल निवासी भयडिया चौक पोल फलिया
19. झाली पति रमेश भिलाला उम्र 28 साल निवासी दीपा की चौकी मेंबर फलिया
20. अर्चना पिता रमेश भिलाला उम्र 01 साल निवासी दीपा की चौकी
21. भायसिंह पिता कालूसिंह उम्र 22 साल निवासी डही गंगापुर
22. अस्मिता पति बादल मंडलोई उम्र 30 वर्ष निवासी डही गंगापुर
23. अश्विन पिता बादल उम्र 07 साल निवासी डही गंगापुर
24. सुमारिया पिता सेतू भाबर उम्र 50 साल निवासी नानी बड़वानी
25. दशरथ पिता जेराम निगवाल उम्र 22 साल निवासी इसडू वालपुर
26. मनु पिता भिकला राठवा उम्र 22 वर्ष नानारामपुरा गुजरात
27.  सिंती पति मनु उम्र 21 वर्ष नि. सदर
28.  प्रवीण पिता रतीलाल शाह उम्र 59 वर्ष सूरत मे मैदापुरा गुजरात शामिल है।