जगदलपुर के चंपा बाग में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व बुराड़ी के विधायक संजीव झा ने किया प्रेसवार्ता




जगदलपुर के चंपा बाग में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व बुराड़ी के विधायक संजीव झा ने किया प्रेसवार्ता
प्रेस वार्ता में बस्तर में 16 सितंबर को रास्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की होने वाली सभा की घोषणा
15 साल बीजेपी और 8 साल कांग्रेस को देने के बाद जनता की जरूरत है आम आदमी पार्टी - संजीव झा
छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस ,बीजेपी से त्रस्त है दिल्ली पंजाब की तरह जनता इसे अपना मुहिम बना लेगी तो छत्तीशगढ़ में परिणाम ऐतिहासिक होने वाले है - संजीव झा
जगदलपुर : आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व विधायक बुराड़ी संजीव झा ने जगदलपुर के चंपा बाग में प्रेसवार्ता को संबोधित किया।
गौरतलब हो कि प्रदेश प्रभारी संजीव झा का दो दिवसीय प्रवास बस्तर में है।प्रभारी संजीव झा के साथ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी भी प्रवास पर है।इस दो दिवशीय प्रवास के दौरान प्रदेश प्रभारी संजीव झा और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी बिजापुर के भैरमगढ़ के बदलाव यात्रा में शामिल हुए।दूसरे दिन जगदलपुर के चंपा बाग में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को सम्बोधित किया।
संजीव झा ने सर्वप्रथम 16 सितंबर को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की बस्तर जगदलपुर में होने वाली सभा की घोषणा की।और कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री दिल्ली यंहा के जनता से बात करने उनसे संवाद करने हेतु उनका आगमन हो रहा है ।आज क्यों तेविस साल से छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस सरकार काम नही कर पाई क्यों आज छत्तीसगढ़ को आम आदमी पार्टी की जरूरत है।
संजीव झा ने कहा कि आम आदमी पार्टी को जनता अपना विकल्प बना कर सामने लाती है 15 साल तक छत्तीसगढ़ ने बीजेपी को मौका दिया वन्ही मौका अब 5 साल से कांग्रेस को दिया लेकिन कही कोई चीज़ बदलती नजर आ रही है इसलिए छत्तीसगढ़ को आम आदमी पार्टी की जरूरत है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा कि आज आम आफ्मी पार्टी जंहा भी चुनाव लड़ी है 90% वोट उसे जनता ने दिया है ये भरोसा है जनता की जो केजरीवाल जी कहते है अपनी गारंटी कार्ड में वो 5 सालों में पूरा करते है ।पंजाब में हमारी सरकार है कांग्रेस के भूपेश बघेल ने कितने अस्पताल बनाये इन पांच सालों में । पंजाब में 1 साल में 1000 अस्पताल बन कर तैयार हो चुके है।घोषणा पत्र में कांग्रेस ने संविदा कर्मचारियों को पक्के करने का वादा किया था।कितने को पक्के किया है ।पंजाब में एक साल में 35000 कर्मियो को पक्का किया है और आगे प्रक्रिया जारी है।
संजीव झा ने कहा कि सिर्फ घोषणा पत्र बंनाने में दोनों पार्टियां माहिर है ।लेकिन उसे पूरा कोई नही करता ।इसलिए यंहा आम आदमी पार्टी की जरूरत है।
आगे झा ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ती है तो सिर्फ कार्यकर्ता चुनाव नही लड़ता है बल्कि जनता चुनाव लड़ती है और इसे मुहिम बना लेती है।अगर यह मुहिम यंहा की जनता बना पाती है तो निश्चित ही छत्तीसगढ़ के परिणाम ऐतिहासिक होने वाले है।
संजीव झा ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल के गारंटी पर चर्चा की पत्रकारों को बताया कि महिला सम्मान राशि 1000 रुपये यंहा देंगे, फ्री बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधा देंगे,सभी परिवारों को मुफ्त 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे।सभी संविदा कर्मियों को नियमित करते हुए सभी विभागों में 2 लाख भर्ती निकलेंगे और ठेकेदारी प्रथा को बन्द करेंगे।
आगे झा ने बताया कि अभी केजरीवाल ने सिर्फ 9 गारंटी की घोषणा की है अभी किसान,आदिवासी,मजदूर व अन्य हेतु गहन पड़ताल जारी है जल्द ही समय समय पर अन्य गारंटी की घोषणा की जाएगी।इसलिए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जी की सभा जगदलपुर में 16 सितंबर को होने जा रही है यंहा के जनता से बात करते यंहा की लोगों की जरूरतों को पूरा करने उनसे संवाद करने उनका बस्तर आगमन हो रहा है।बस्तर के जनता में केजरीवाल की सभा को लेकर अभी से उत्साह दिखाई दे रहा है।
अंत मे प्रेसवार्ता के समापन के बाद लोकसभा के पदाधिकारियों से आने वाले कार्यक्रम के संदर्भ में चर्चा किया गया।
प्रेसवार्ता में संजीव झा के साथ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी,प्रदेश सचिव देवलाल नरेटी,प्रदेश प्रवक्ता तरुणा साबे,लोकसभा अध्यक्ष समीर खान,जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।