SSC CPO Vacancy 2024: एसएससी विभाग में 4000 से ज्यादा पदों पर बम्पर भर्ती, नोटिफिकेशन हुआ जारी....

SSC CPO Vacancy 2024: Bumper recruitment for more than 4000 posts in SSC department, notification released.... SSC CPO Vacancy 2024: एसएससी विभाग में 4000 से ज्यादा पदों पर बम्पर भर्ती, नोटिफिकेशन हुआ जारी....

SSC CPO Vacancy 2024: एसएससी विभाग में 4000 से ज्यादा पदों पर बम्पर भर्ती, नोटिफिकेशन हुआ जारी....
SSC CPO Vacancy 2024: एसएससी विभाग में 4000 से ज्यादा पदों पर बम्पर भर्ती, नोटिफिकेशन हुआ जारी....

SSC CPO 2024 :

 

नया भारत डेस्क : स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी एसएससी की तरफ से दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में उप-निरीक्षकों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस भी शुरू हो गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक एसएससी वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। (SSC CPO 2024)

कब तक कर सकते हैं आवेदन 

नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 28 मार्च 2024 है। इसके बाद, उम्मीदवारों को 30 से 31 मार्च के बीच अपने आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो दी जाएगी। (SSC CPO 2024)

कितनी है वैकेंसी 

इस भर्ती अभियान के जरिए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में  कुल  4187 उप-निरीक्षकों की भर्ती की जाएगी। इनमें-

  • दिल्ली पुलिस एसआई पुरुष: 125 पद
  • दिल्ली पुलिस एसआई महिला: 61 पद
  • सीएपीएफ एसआई: 4001 पद

क्या है आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम उम्र 20 साल और मेक्सिमम 25 साल होनी चाहिए। संबंधित  विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। (SSC CPO 2024)

क्या है शैक्षिक योग्यता 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने चाहिए। 

कब होगी परीक्षा 

शेड्यूल के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा 9, 10 और 13 मई, 2024 को निर्धारित है। (SSC CPO 2024)

डायरेक्ट लिंक- https://ssc.gov.in/