ट्रांसफर CG ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल….. SP ने जारी किया आदेश..… कई थानों के TI किए गए इधर से उधर.... 10 TI और 2 SI का तबादला.... वहीं इस निरीक्षक को SDOP की जिम्मेदारी.... देखें लिस्ट.......




दुर्ग 19 जुलाई 2021। दुर्ग में पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने आदेश जारी किया है। दुर्ग एसपी प्रशांत अग्रवाल ने आदेश जारी करते हुए 12 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। सूची में 10 TI और 2 SI का नाम शामिल हैं। दुर्ग एसपी प्रशांत अग्रवाल ने पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी कर दी है। यातायात निरीक्षक डी.पी रात्रे को पाटन का पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है।
दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि डी.पी. पात्रे, निरीक्षक, यातायात, जिला-दुर्ग को जिले में नवीन स्वीकृत थाना जामगांव (आर) का संचालन आरंभ करने हेतु आवश्यक प्रबंध करने, विभिन्न एजेंसियों, पुलिस कार्यालय एवं रक्षित केन्द्र, दुर्ग से समन्वय करने हेतु आदेशित किया जाता है। थाना प्रारंभ होने तक डी. पी. पात्रे, निरीक्षक को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, पाटन, जिला-दुर्ग के कार्यालय में सम्बद्ध किया जाता है।
दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने आदेश जारी करते हुए आगे कहा कि निरीक्षकों/उपनिरीक्षकों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से उनके नाम के सम्मुख दर्शाये अनुसार थाना चौकी में अस्थाई तौर पर अग्रिम आदेश पर्यन्त तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है।
देखें आदेश