"दुर्गा फाइटर्स"महिला कमांडोज की बहनों ने भाईयों की रक्षा और जिले को नक्सलमुक्त करने की ली शपथ




सुकमा -जिले के कप्तान एसपी सुनील शर्मा, एएसपी ओम चंदेल के मार्गदर्शन में डीएसपी आशा सेन के नेतृत्व में अब जवानों के साथ नक्सलियों से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस की महिलाओं का विशेष दस्ता ‘दुर्गा फाइटर्स’ का रक्षा बंधन के दिन हुआ गठन।
आखिर ये रक्षाबंधन खास क्यों है जाने
जिले में तैनात महिला पुलिस अधिकारी महिला कर्मचारियों ने नक्सलियों के खिलाफ जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान में जवानों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर नक्सली से लोहा लेने हर नक्सल ऑपरेशन में अपनी भागीदारी निभाने की इच्छा जाहिर की थी।जिसके बाद जिले के कप्तान ने समस्त अधिकारियों से विचारविमर्श करने के पश्चात आज रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर "दुर्गा फाइटर्स" के नाम से महिला कमांडोज का 32 सदस्यीय एक टीम का गठन किया गया।
रक्षा बंधन के दिन सभी महिला कमांडोज ने पुलिस लाइन में जवानों को राखी बांध कर भाइयों को रक्षा करने के साथ जिलेवासियों की रक्षा करने और जिला को नक्सल मुक्त बनाने की शपथ ली।
डीएसपी श्रीमती आशा सेन ने कही ये बातें
आज रक्षा बंधन के दिन जिस प्रकार सभी भाई अपने बहनों की रक्षा करने की शपथ लेते हैं उसी प्रकार आज दुर्गा फाइटर्स भी समस्त सुकमावासियो एवं भाईयो की रक्षा करने की और सुकमा को नक्सल मुक्त बनाने की शपथ लेते हैं।
कोई भी महिला पुरुषों से कम नहीं है हम भी इस क्षेत्र में आगे आ कर जवानों की तरह लड़ेंगे।
डीएसपी श्रीमती आशा सेन ने बताया हम सभी अपनी स्वेच्छा से दुर्गा फाइटर्स की टीम में भर्ती हुए हैं किसी पर कोई दवाब नही बनाया गया है।
बिना भय,बिना डर के हर अभियान में होंगे शामिल
जिस प्रकार जिले में तैनात सभी डीआरजी,एसटीएफ, सीआरपीएफ के जवान नक्सलियों से लोहा लेते हैं उसी प्रकार हम भी नक्सलियों से लड़ेंगे।
डीएसपी ने ओलम्पिक में महिला खिलाडियों के अच्छे प्रदर्शन कर पदक हासिल करने का उदाहरण देते हुए कहा -
समाज में फैली भ्रांतियों को मिठाने के लिए जिले में दुर्गा फाइटर्स का गठन किया गया है आज के युग में महिला कही भी किसी पुरुषों से किसी भी मामलों में कम नही है।
सुकमा के कप्तान सुनील शर्मा ने नया भारत के संवादाता नवीन कश्यप से बातचीत के दौरान जानकारी देते हुए बताया
रक्षा बंधन के पावन पर्व के पर हमारे यहां पदस्थ महिला अधिकारी,महिला कांस्टेबल,हेड कांस्टेबल ने अपनी इच्छा से नक्सल ऑप्श में शामिल होने का निर्णय लिया है और महिलाओं की एक टीम बनाने का प्रताव रखा था। जिसका ध्यान रखते हुए आज 32 सदस्य महिला टीम का "दुर्गा फाइटर्स" के नाम पर एक टीम का गठन किया गया।
एसपी शर्मा ने महिला टीम के गठन करने का मूल उद्देश्य बताते हुए कहा-
जिस प्रकार पुलिस जवान नक्सलियों से लड़ते उसी प्रकार महिला कमांडोज भी जवानों के साथ नक्सल अभियान में भागीदारी निभा कर योगदान देना चाहती है।
टीम के सभी 32 सदस्यों को मिलेगी एक महीने की विशेष ट्रेनिंग दिया जायेगा
पुरुष जवान जिस तरह तरह जगह जगह ऑपरेशन करते हैं उसी तरह डीएपी आशा सेन के नेतृत्व में दुर्गा फाइटर्स के महिला कोमांडोज भी हर ऑप्श में शामिल होंगी।
ये भी पढ़ें
असिस्टेंट कमांडेंट आस्था भारद्वाज ने बताया कि इस टीम में अधिकांश महिलाएं दंतेवाड़ा की हैं। ये वातावरण और भौगोलिक क्षेत्र से परिचित हैं। इससे ऑपरेशन में मदद मिलेगी। दो माह की ट्रेनिंग के बाद जंगल में उतारा जाएगा