सपा-कांग्रेस को बड़ा झटका: अखिलेश के मौसा और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल.... मुलायम के साढ़ू ने साइकिल छोड़ थामा कमल.... कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका भी आईं साथ......

सपा-कांग्रेस को बड़ा झटका: अखिलेश के मौसा और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल.... मुलायम के साढ़ू ने साइकिल छोड़ थामा कमल.... कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका भी आईं साथ......

...

डेस्क। यूपी में कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या भाजपा में शामिल हो गई हैं। वह कांग्रेस से टिकट न मिलने से नाराज थीं। कांग्रेस यूपी में अपनी उपस्थिति को दर्शाने के लिए लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान चला रही है। इसके तहत बड़ी संख्या में महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया जा रहा है पर टिकट न मिलने से प्रियंका मौर्या ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति गहरी नाराजगी दिखाई थी और भाजपा में शामिल हो गईं। सपा के पूर्व विधायक व मुलायम परिवार के सदस्य प्रमोद गुप्ता भी भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव को अखिलेश ने कैद कर लिया है। उनकी स्थिति अच्छी नहीं है। सपा में गुंडे और माफियाओं को शामिल किया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद गुप्ता भी भाजपाई हो गए। उन्होंने साइकिल की सवारी छोड़कर कमल थाम लिया। यूपी के चुनावी मैदान में पहली लड़ाई में भाजपा सरकार के मंत्री-विधायकों को पार्टी में शामिल कराकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बढ़त बनाते दिखे। ताबड़तोड़ इस्तीफों से भाजपा भी हिल गई, लेकिन पार्टी ने संभलकर जोरदार पलटवार किया है। पहले अपर्णा यादव और फिर प्रमोद गुप्ता के रूप में मुलायम परिवार के दो सदस्यों को पार्टी में लेकर समाजवादी पार्टी की मनोवैज्ञानिक बढ़त को काफी हद तक पाट दिया है। प्रमोद गुप्ता के अलावा कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। वे कांग्रेस की 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की पोस्टर गर्ल रही हैं।

प्रमोद गुप्ता ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में पहुंच कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और योगी सरकार की जमकर तारीफ की। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में औरैया के बिधुना विधानसभा सीट से उन्होंने जीत दर्ज की थी। पिछले दिनों समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिधुना के भाजपा विधायक विनय शाक्य को पार्टी में शामिल कराया था। इसके बाद प्रमोद गुप्ता को इशारा मिल चुका था कि इस बार पार्टी से उन्हें टिकट नहीं मिलेगा। वे भाजपा के संपर्क में आए। पिछले दिनों उन्होंने बुधवार को भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी, लेकिन इस दिन अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने को लेकर यह मिलन समारोह एक दिन के लिए टल गया।

भाजपा जॉइन करने से पहले प्रमोद गुप्ता ने कहा, "अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को जेल में डाल दिया है और पार्टी में उनकी स्थिति बहुत खराब है। समाजवादी पार्टी में अपराधियों और जुआरियों को शामिल किया गया है।'' मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वहीं, कल ही मुलायम सिंह की बहू ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। केशव प्रसाद मौर्य और यूपी बीजेपी के अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। भगवा पार्टी ने आज अखिलेश यादव के मौसा प्रमोद गुप्ता, प्रियंका गांधी वाड्रा की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य और नितिन अग्रवाल सहित कई नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई है।