30 साल से भीख मांग रही महिला निकली लखपति: भीख मांगकर महिला ने जोड़े थे लाखों रुपए.... तीन बॉक्स में भरे थे नोट और सिक्के.... नजारा देख दंग रह गया प्रशासन का अमला.....

30 साल से भीख मांग रही महिला निकली लखपति: भीख मांगकर महिला ने जोड़े थे लाखों रुपए.... तीन बॉक्स में भरे थे नोट और सिक्के.... नजारा देख दंग रह गया प्रशासन का अमला.....

जम्मू। सड़कों पर भीख मांगकर गुजारा करने वाली, टूटी फूटी झोपड़ी में रहने वाली एक वृद्ध महिला ने लाखों रुपए जमा कर रखे थे। मामला जम्मू के राजौरी जिल के नौशहरा का है, जहां प्रशासन वृद्ध और बेसेहारा लोगों की मदद का अभियान चला रहा है। इसी के तहत इस 70 वर्षीय महिला को प्रशासन ने वृद्ध आश्रम पहुंचा दिया और जब नगर पालिका का अमला उसकी झोपड़ी को हटाने पहुंचातो अंदर सिक्के और नोटों की गड्डियां देखकर दंग रह गया। खबर आग की तरह फैली और मौके पर कई लोग जमा हो गए।

 

 

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा कस्बे में म्युनिसपल कमेटी और तहसील प्रशासन की टीम एक बेसहारा महिला के अस्थाई बसेरे को खाली कराने पहुंची तो तीन प्लास्टिक के बॉक्स में करेंसी नोट और सिक्के भरे देखकर हैरान रह गई। दरअसल, महिला को किसी सरकारी शेल्टर में शिफ्ट करने के लिए उसके अस्थाई बसेरे से सामान समेटा जा रहा था, तभी ये प्लास्टिक के तीन बॉक्स मिले। 

 

 

अधिकारियों ने बताया कि जब सरकारी कर्मचारियों की टीम अस्थाई शेल्टर में पहुंची तो और सामान के साथ ये तीन बॉक्स और एक जूट का बोरा भी मिला। अधिकारियों ने बताया कि ये बॉक्स सामान के नीचे छुपा कर रखे हुए थे।  जब इस करेंसी को गिना गया तो ये 2,58,507 रुपए बैठी। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि महिला ने बरसों से भीख मांग-मांग कर ये रकम जोड़ रखी थी। जो करेंसी मिली है, उसे तहसील प्रशासन ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। महिला को बाद में राजौरी शहर में स्थित सरकारी निराश्रित महिला गृह भेजा गया।