CG- स्कूल टाइमिंग चेंज BREAKING: ठंड की वजह से स्कूल की बदली टाइमिंग, आदेश जारी, कक्षाएं इतने से इतने बजे तक होंगी संचालित... जानिए नई टाइमिंग....
Chhattisgarh School Timing Change अम्बिकापुर। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर कुंदन कुमार ने जिले के समस्त विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है।




School Timing changed
अम्बिकापुर। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर कुंदन कुमार ने जिले के समस्त विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है।
जारी आदेशानुसार अब दो पाली में संचालित होने वाली स्कूल प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक की कक्षाएं प्रात 9ः00 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक तथा शनिवार को अपराह्न 12ः45 से सायं 4ः15 तक तथा द्वितीय पाली में सोमवार से शुक्रवार अपराह्न 12ः45 से सायं 4ः15 तक एवं शनिवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक तक शालाएं संचालित होंगी। इसी प्रकार एक पाली वाले स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार प्रातः 9ः45 बजे से अपरान्ह 4ः00 बजे तक तथा शनिवार को प्रातः 9ः00 बजे से अपरान्ह 12ः30 बजे तक संचालित होगी।
ज्ञातव्य है कि इस विषय में जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने जिला शिक्षा अधिकारी को शाला समय के संचालन में परिवर्तन हेतु पत्र लिखा था।