VIDEO बडी खबर:नवागढ़ ब्लाक के खेड़ा में कच्चे मकान की दीवार ढही,मलबे में दबने से 80 वर्षीय बुजुर्ग और नातिन की मौत,मारो चौकी क्षेत्र का घटना




संजूजैन:7000885784
बेमेतरा:बेमेतरा जिले में भारी बारिश के चलते पिछले 3 दिन से रुक रुककर हो रही बारिश ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बारिश में कच्चे मकानों के लिए आफत बनी हुई है।नदी नाले उफान पर एक मामला जिले के नवागढ़ ब्लॉक मारो चौकी क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में कच्चे मकान की दीवार ढहने से मलबे में दबकर 80 साल की बुजुर्ग और नातिन की मौत हो गई।
बता दे कि बुधवार बीती रात करीब 11 बजे ग्राम खेड़ा निवासी धनईया बाई पति खेलावन यादव उम्र (80) साल व उनकी नातिन ईश्वरी यादव पिता तिरथी यादव उम्र (20) साल खाना खाने के बाद आराम कर रही थी। तभी रात 11 बजे भारी बारिश के चलते कच्चे मकान की दीवार ढह गई। जिसके मलबे में बुजर्ग और नातिन दब गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी व परिजन तत्काल मदद के लिए मौके पर पहुँचे। जहां मलबे में दबे बुजुर्ग और उनकी नातिन ईश्वरी को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों ने इलाज के लिए तत्काल संजीवनी 108 को फोन कर जानकारी दी। वाहन के आने तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
बारिश से कमजोर हो गई मिट्टी की दीवार
ज्ञात हो कि ग्राम खेड़ा में कच्चे दीवार के गिरने से मलबे में दबने से बजुर्ग और उनकी नातिन की मौत होने की जानकारी सुबह पुलिस को मिली मौके पर पुलिस पहुंच कर दोनों शव को पीएम के लिए नवागढ़ भेजा गया बुजुर्ग के साथ उनकी नातिन ईश्वरी यादव रहती थी। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार 3 दिनों से हो रहे बारिश के चलते मिट्टी से बने कच्चे दीवार कमजोर हो गई है। जिसके कारण मकान के गिरने का डर बना हुआ है