CG:ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बेमेतरा  में समर कैम्प की शुरुवात..15 मई से 22 मई तक शाम 05 :30से 07 बजे तक ..

CG:ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बेमेतरा  में समर कैम्प की शुरुवात..15 मई से 22 मई तक शाम 05 :30से 07 बजे तक ..
CG:ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बेमेतरा  में समर कैम्प की शुरुवात..15 मई से 22 मई तक शाम 05 :30से 07 बजे तक ..

संजू जैन:7000885784

बेमेतरा:प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बेमेतरा द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रभु स्मृति भवन रेस्ट हॉउस रोड बेमेतरा में समर कैम्प आयोजित किया गया है। जिसका शुभारम्भ  बहन ममता गुप्ता जी जिला न्यायाधीश, बहन अलका तिवारी जी डायरेक्टर ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल,  भ्राता सुरेंद्र छाबड़ा अध्यक्ष लायंस क्लब बेमेतरा सिटी, भ्राता ताराचंद माहेश्वरी जी समाजसेवी और बेमेतरा सेंटर इंचार्ज ब्रह्माकुमारी शशि दीदी जी ने दीप प्रज्वलित करके किया।

इस अवसर पर भ्राता सुरेंद्र छाबड़ा जी ने कहा कि व्यक्तित्व में निखार लाने के लिए सकारात्मक सोच और आत्म विश्वास जरूरी है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। हमेशा सीखने के लिए तैयार रहे।

भ्राता ताराचंद माहेश्वरी जी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चरित्र निर्माण की शिक्षा प्राप्त करने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान का समर कैम्प सबसे अच्छी जगह है। आप लोग जब बड़े होकर किसी जिम्मेदार पद पर कार्य करेंगे तब आप लोगों को यहाँ से प्राप्त शिक्षाएं बहुत काम आएंगी।

समारोह में उपस्थित बहन अलका तिवारी जी ने कहा कि जीवन में नैतिकता का गुण सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। यह व्यक्तित्व विकास के लिए भी जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए अपने लक्ष्य पर फोकस करें, रोज उसके लिए समय निकालें तो दिन-प्रतिदिन आपको सुधार दिखाई देगा और कुछ समय बाद आप उस क्षेत्र में मास्टर बन जाएंगे। हमें हर परिस्थिति का मुकाबला करना चाहिए। सीखिए और अपने में सुधार करिए। इससे जीवन में आगे बढऩे में मदद मिलेगी।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बेमेतरा सेंटर इंचार्ज ब्रह्माकुमारी शशि दीदी जी ने बच्चों को अपने आशीर्वचन में कहा कि हरेक माता-पिता की यह शुभ इच्छा होती है कि उनका बच्चा बड़ा होकर किसी उँचे पद पर आसीन हो और उनका नाम रौशन करे। इसलिए वह लोग बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए पूरा प्रयास भी करते हैं।

इस समर कैम्प का मुख्य उद्देश्य बच्चों में नैतिक एवं आध्यात्मिक गुणों का समावेश कर उनके व्यक्तित्व का विकास करना है। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी शशि दीदी जी ने किया।