CG- 6 की दर्दनाक मौत: भीषण सड़क हादसा.... तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर.... छट्टी कार्यक्रम से लौट रहे थे वापस.... महिलाओं समेत 6 की मौके पर मौत.... 20 से अधिक घायल.... कई की हालत गंभीर.... देखें तस्वीरें......
road accident painful death 4 women accident Truck and tractor collided Gariaband Road Accident News




...
Gariaband Road Accident News: भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में महिलाओं सहित 6 की दर्दनाक मौत की खबर भी सामने आ रही है। ट्रक और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत हुई है। हादसे के बाद यात्रियों से भरा ट्रैक्टर पलट गया है। 20 से अधिक लोग घायल है। जिसमे महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। हादसा नेशनल हाइवे 130 C पर जिला मुख्यालय से 08 किमी दूर जोबा गांव के पास हुआ है। ट्रक और ट्रैक्टर में आमने सामने की टक्कर हुई है। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिससे ट्रैक्टर ट्राली में सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए है। 7 लोगो की घायल गंभीर बताई जा रही है।
सभी घायल मजरकट्टा गांव के एक ही परिवार के है। छट्टी कार्यक्रम से वापिस लौट रहे थे। जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल लाने में जुट गया है। फिलहाल घायलों को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। ट्रक चालक ट्रक के अगले हिस्से में फंसा हुआ है। उसे JCB की मदद से निकाला जा रहा है। 20 से अधिक घायलों को नजदीकी अस्पताल लाया गया है। जहां इलाज जारी है। मौके पर एसपी मौजूद हैं। आधा दर्जन से अधिक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सड़क हादसे में 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया घायलों के बेहतर उपचार के दिये निर्देश
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद जिले अंतर्गत आज शाम जोबा मोड़ के पास सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस घटना में घायलों के बेहतर से बेहतर उपचार कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर रिफर किया जा रहा है वहीं सामान्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल गरियाबंद में किया जा रहा है।