Road Accident 6 की मौत दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार मिनी वैन को ट्रक ने मारी टक्कर...दर्शन कर लौट रहे छह श्रद्धालुओं की मौत,3 की हालत गंभीर…
सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी है। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के बताये जा रहे हैं। Road Accident 6 killed Painful road accident: A truck hit a speeding mini van… six pilgrims returning after darshan died




Road Accident 6 killed Painful road accident: A truck hit a speeding mini van, six pilgrims returning after darshan died
सुकमा 22 अक्टूबर 2022। सुकमा जिले से सटे आंध्र प्रदेश के चित्तरू जिले से बड़ी खबर आ रही है। भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी है। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के बताये जा रहे हैं। हालांकि इस मामले में अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा है। हादसा सीमावर्ती प्रदेश आंध्रप्रदेश के अल्लूरी जिले के चिंतूर की बतायी जा रही है। ये हादसा बोडुगुडेम, चिंटूर मंडल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुईहै।
जानकारी के मुताबिक एक लॉरी और मिनी वैन में भीषण टक्कर हो गयी। हादसे में वैन में सवार छह लोगों की मौत हो गयी। तीन लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरूमालवाहक ट्रक और मिनी वैन के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। सुकमा के रहने वाले कुछ लोग तेलंगाना में राम मंदिर दर्शन करने गए थे। आज सभी वापस लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया।
इस सड़क हादसे में तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सड़क दुर्घटना बोडुगुडेम, चिंटूर मंडल में राष्ट्रीय राजमार्ग की है।