राममय हुआ छत्तीसगढ़ : राजधानी की वीआईपी रोड का नाम बदला, जानिए अब किस नाम से जाना जाएगा....

500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस शुभ अवसर पर पूरा देश भगवामय हो गया है। वहीं श्री राम जन्मभूमि अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। आज देशभर में दिवाली जैसा माहौल है। श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड का नाम बदल दिया गया है। 

राममय हुआ छत्तीसगढ़ : राजधानी की वीआईपी रोड का नाम बदला, जानिए अब किस नाम से जाना जाएगा....
राममय हुआ छत्तीसगढ़ : राजधानी की वीआईपी रोड का नाम बदला, जानिए अब किस नाम से जाना जाएगा....

रायपुर। 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस शुभ अवसर पर पूरा देश भगवामय हो गया है। वहीं श्री राम जन्मभूमि अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। आज देशभर में दिवाली जैसा माहौल है। श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड का नाम बदल दिया गया है। 


इसे अब श्री राम मंदिर मार्ग का नाम दिया गया है। इस आशय का भगवा संकेतक बोर्ड भी लगा दिया गया है। हालांकि इसे विधिवत रूप से नगर निगम की एमआईसी सामान्य सभा में पारित कराना होगा। जहां इससे पहले कांग्रेस शासन काल में इसका नाम राजीव गांधी मार्ग किया जा चुका है। यह नाम जी.20 सम्मेलन के समय किया गया था। अब पुनः नाम परिवर्तन को लेकर निकट भविष्य में निगम में जमकर राजनीति देखने को मिलेगी।