Election 2022: कांग्रेस का उन्नति विधान जारी.... 20 लाख रोजगार का वादा.... बिजली बिल हाफ... किसानों का पूरा कर्ज 10 दिन में माफ.... लड़की की शिक्षा फ्री.... छोटे व्यापारियों को लोन... पढ़िए क्या-क्या घोषणाएं हुईं?......

Progress legislation of Congress continues 20 lakh jobs promised electricity bill half Farmers entire loan waived off in 10 days

Election 2022: कांग्रेस का उन्नति विधान जारी.... 20 लाख रोजगार का वादा.... बिजली बिल हाफ... किसानों का पूरा कर्ज 10 दिन में माफ.... लड़की की शिक्षा फ्री.... छोटे व्यापारियों को लोन... पढ़िए क्या-क्या घोषणाएं हुईं?......

...

डेस्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का घोषधा पत्र उन्नति विधान जारी कर दिया है। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा है। ट्वीट कर कहा, 'भाजपा को अपने "घोषणा पत्र" का नाम धोखा पत्र रखना चाहिए। 70 सालों की रट लगाने वाली भाजपा 5 सालों में अपने घोषणापत्र के 1/4 वादे भी नहीं पूरे कर पाई। न 5 सालों के काम का हिसाब, न ही भविष्य निर्माण का कोई विजन। इसलिए कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को कॉपी-पेस्ट करके अपना काम चला रही है।'

जानिए घोषणा पत्र की खास बातें

- किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा, सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर ऐसा होगा

- 2500 में गेंहू धान- 400 रुपये में गन्ना खरीदा जाएगा

- बकाया बिजली बिल माफ होगा

- कोरोना की आर्थिक मार झेलने वाले परिवार को 25 हजार

- 20 लाख सरकारी रोजगार दिलाएंगे, पूरा खाका तैयार है, 12 लाख सरकारी पद खाली, बीजेपी सरकार ने भर्ती नहीं की

- 40 फीसदी रोजगार महिलाओं को आरक्षण के तहत दिए जाएंगे

- कोई भी बीमारी होगी तो 10 लाख तक का इलाज मुफ्त

- आवारा पशु से होने वाले नुकसान पर 3 हजार का मुआवजा

- गो धन योजना के तहत गोबर को 2 रुपये किलो से खरीदा जाएगा

- मध्यम वर्ग को किफायती आवास देंगे

- ग्राम प्रधान का वेतन 6 हजार रुपये प्रतिमाह बढ़ाएंगे

- कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले कोविड योद्धाओं को 50 लाख का मुआवजा मिलेगा

- स्कूल फीस को बढ़ने से रोकेंगे

- शिक्षकों के खाली 2 लाख पद भरे जाएंगे

- एडहॉक शिक्षकों, शिक्षामित्रों को अनुभव अनुसार नियमित किया जाएगा

- कारिगरों, बुनकरों के लिए विधान परिषद में एक आरक्षित सीट

- पूर्व सैनिकों के लिए विधान परिषद में एक सीट

- पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म करेंगे

- दिव्यांग लोगों के लिए 3 हजार का मासिक पेंशन

- मुहिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपथ में पोस्टिंग की अनुमति देंगे

कांग्रेस की ओर से बुधवार को यूपी चुनाव के लिए 'उन्नति विधान' घोषणा पत्र जारी किया गया। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने इस दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। कांग्रेस की ओर से बुधवार को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया गया। इसे सार्वजनिक करते हुए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि लोगों से बात करके इसे जारी किया गया है। खास बात तो यह है कांग्रेस ने छोटे व्यापारियों को 1 प्रतिशत ब्याज पर लोन देने का ऐलान किया है। खास बात तो यह है कांग्रेस ने छोटे व्यापारियों को 1 प्रतिशत ब्याज पर लोन देने का ऐलान किया है।

कांग्रेस के वादे सिर्फ कागजों पर ही रहते हैं: अनुराग ठाकुर 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा भाजपा पर कांग्रेस के घोषणा पत्र के वादे अपनाने का आरोप लगाने पर भाजपा के यूपी प्रभारी व कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के वादे सिर्फ कागजों में ही रहते हैं। महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए सबसे अच्छा काम योगी सरकार ने किया है। प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

कांग्रेस की दूसरी पोस्टर गर्ल वंदना सिंह ने भी दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा। कांग्रेस के लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान की एक और पोस्टर गर्ल वंदना सिंह ने इस्तीफा दे दिया। यूपी महिला कांग्रेस के मध्य जोन की उपाध्यक्ष रहीं वंदना सिंह ने आरोप लगाया कि पार्टी में महिलाओं और कार्यकर्ताओं की अनदेखी होती है।