CG- जंबो प्रमोशन BIG NEWS: 92 प्रधान आरक्षकों को मिला प्रमोशन.... ASI बने.... पदोन्नत लिस्ट जारी.... देखिए लिस्ट किनके-किनके नाम शामिल.....

CG- जंबो प्रमोशन BIG NEWS: 92 प्रधान आरक्षकों को मिला प्रमोशन.... ASI बने.... पदोन्नत लिस्ट जारी.... देखिए लिस्ट किनके-किनके नाम शामिल.....

...

बिलासपुर। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने प्रमोशन आदेश जारी किया है। पीपीई कोर्स कर के आये रेंज के 92 प्रधान आरक्षकों की पदोन्नति सूची जारी की गई है। पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को सहायक उपनिरीक्षक बनाया गया हैं। रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने आज 92 पुलिसकर्मियों का पदोन्नति आदेश जारी किया। सबसे अधिक बिलासपुर के 28 उसके बाद रायगढ़ के 20 कोरबा के 18 जांजगीर के 15 जीपीएम के 6 व मुंगेली के 5 प्रधान आरक्षकों को वरिष्ठता क्रम में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गयी हैं। 

जिनकी पोस्टिंग आर्डर बाद में जारी किया जाएगा। सभी पदोन्नत सहायक उपनिरीक्षको को अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन करने हेतु प्रेरित करते हुए आईजी डांगी ने शुभकामनाएं प्रेषित की। जारी आदेश में कहा गया है की रेंज कार्यालय के आदेश क्रमांक-मनि / बिला / स्था/ पी / 582-एबी / 21 बिलासपुर, दिनांक 02.10.2021 एवं आदेश क्रमांक- मनि / बिला / स्था/ पी/582-एएफ / 21 बिलासपुर दिनांक 09.11.2021 के माध्यम से बिलासपुर रेंज के प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष-2021 प्रकाशित की गई है। 

उक्त योग्यता सूची में आये निम्नलिखित प्रधान आरक्षकों द्वारा एस.ओ.पी. 25/2021 दिनांक 06.08.2021 में पदोन्नति हेतु वर्णित समस्त अर्हतायें पूर्ण करने के फलस्वरूप इन्हें प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर अस्थायी रूप से अग्रिम आदेश पर्यन्त उनके वर्तमान पदस्थापना इकाई में पदोन्नत किया जाता है। उपरोक्त पदोन्नत कर्मचारियों का पदस्थापना आदेश पृथक से जारी किया जावेगा।