महिला उत्थान कल्याण समिति के द्वारा पंडित जवाहर नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में जजगी में मनाया गया

महिला उत्थान कल्याण समिति के द्वारा पंडित जवाहर नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में जजगी में मनाया गया

 

 

नयाभारत सितेश सिरदार :–आज 14 नवंबर दिन रविवार को महिला उत्थान कल्याण समिति के द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिन पर बाल दिवस के रूप में ग्राम जजगी में मनाया गया जिसमें समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे और ग्रामीण बच्चों के साथ केक काटकर बाल दिवस मनाया गया, सरिता महंत ने अपने संबोधन में कहा बच्चे कल के निर्माण भारत के हमारे भविष्य हैं ।और अपने भविष्य को बेहतर बनाना हम सबकी प्राथमिकता और जिम्मेदारी है बच्चों के चेहरे में हमेशा मुस्कान होने चाहिए और बच्चों को अच्छी दिशा देना हम सब के उत्तरदायित्व है।और उनकी शिक्षा कभी कमी नहीं आना चाहिए कार्यक्रम में महिला उत्थान कल्याण समिति के अध्यक्ष सरिता महंत ,उपाध्यक्ष सुनीता अजगले, ब्लॉक अध्यक्ष सविता दास, प्रियंका गुप्ता, सुमित्रा दास ,परमेश्वरी, बिमला दास, खुशबू, चंपा, एवम अन्य सदस्य सहित गांव की महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।