DMFT स्वास्थ्य कर्मियों ने राज्य सरकार  के इशारे ,पर प्रशासन सेवा समाप्ति तुगलकी आदेश को निरस्त करवाने ,जोगी कांग्रेस मुक्ति मोर्चा बस्तर के नेता नवनीत चांद के नेतृव में अमित जोगी से लगाई गुहार - जनता कांग्रेस जे/मुक्ति मोर्चा

DMFT स्वास्थ्य कर्मियों ने राज्य सरकार  के इशारे ,पर प्रशासन सेवा समाप्ति तुगलकी आदेश को निरस्त करवाने ,जोगी कांग्रेस मुक्ति मोर्चा बस्तर के नेता नवनीत चांद के नेतृव में अमित जोगी से लगाई गुहार - जनता कांग्रेस जे/मुक्ति मोर्चा

कोविड संक्रमण के फैलाव के डर के बीच,बस्तर की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने के बजाए,राज्य सरकार द्वारा,DMFT स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा समाप्ति का अजीब आदेश,बस्तर की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से खिलवाड़ - अमित जोगी

 

​​जगदलपुर। बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य सयोजक व जनता कांग्रेस जे बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद के नेतृव में DMFT स्वास्थ्य कर्मियों का प्रतिनिधि मंडल द्वारा बस्तर प्रवास में जनता कांग्रेस जे के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अमित जोगी जी से जगदलपुर स्थित सर्किट हाउस में मुलाकात कर ,राज्य सरकार के इशारे ,स्थानीय जनप्रतिनिधियो की उदासीनता के चलते,DMFT स्वास्थ्य कर्मियों की जिला प्रशासन द्वारा सेवा समाप्ति का तुगलकी आदेश अचानक दे दिया है। जिसके चलते सभी कर्मियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। 

स्वास्थ्य कर्मियों की मांग है की आगामी स्वास्थ्य विभागीय भर्ती में कोराना काल में बस्तर की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूती प्रदाय करने में अपनी जान की बाजी लगाने से नही डरने वाले बस्तर के स्वास्थ्य कर्मियों को समायोजन किया जाए। 

स्वास्थ्य कर्मियों की उक्त जायज मांगों को सुन माननीय अमित जोगी जी ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी सिंह देव से दूरभाष में चर्चा कर बस्तर के स्वास्थ्य कर्मियों की ज्वलंत समस्याओं का समाधान करने की बात कहते हुए यह भी कहा की ,जब पूरे भारत में कोरोना के नए वेरिएंट तेजी फैल रहा है। वैसे बस्तर जैसी जगह जहा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की कमी है। 

वहा बड़े पैमाने में DMFT 600 कर्मियों की सेवा समाप्ति का आदेश देना ,बस्तर की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के साथ खिलवाड़ है।