मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता से संरक्षित हो रही है हमारी संस्कृति - रेखचंद जैन




मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता से संरक्षित हो रही है हमारी संस्कृति - रेखचंद जैन
जगदलपुर। विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत गरावंड खुर्द में 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित रुपशीला माता और परदेशिन माता गुड़ी का लोकार्पण किया।
माता रुपशीला और माता परदेशिन के वार्षिक मेला में शामिल हुए एवं विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता से हमारी संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन किया जा रहा है माता गुड़ी हमारी आस्था के केंद्र हैं हम हर सुख-दुख में अपने देवी देवताओं के गुड़ी में पूजा अर्चना करते हैं और इसलिए हमारी सरकार आने के बाद माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य आरंभ किया गया जिसके फलस्वरूप आज मेरे विधानसभा क्षेत्र में 150 से अधिक देव गुड़ियों का जीर्णोद्धार कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है इसके अलावा हमारी सरकार ने राजीव गांधी भूमि हीन कृषक न्याय योजना के अंतर्गत पुजारी सिरहा गुनिया, मोहरिया अठपहरियों पुजारियों को 7 हजार रुपए प्रदान किया जा रहा है।
ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी ने संबोधित करते हुए जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र को महत्त्वपूर्ण सौगात देने के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
सरपंच संघ के संभागीय अध्यक्ष लैखन बघेल ने क्षेत्रिय बोली भतरी में लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी, सरपंच संघ के संभागीय अध्यक्ष लैखन बघेल, सरपंच गरावंड खुर्द महादेव बघेल उप सरपंच सन्तुला ,सेठिया शहर जिला कांग्रेस महामंत्री हेमु उपाध्याय वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वरिष्ठ नेता रमेश पात्रो , सियाराम, अर्जुन, ललित नाग,भोला,बनसिंग बघेल, देवराज, घासीराम,गुरुराम,मंगतू कश्यप,दलसाय नाग,सुंदर नाग, सेनापति नाग समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।