बिग CG न्यूज: PHQ से आदेश हुआ जारी.... राज्यपाल और मुख्यमंत्री के हाथों 15 अगस्त को ये पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित.... देखें लिस्ट......




रायपुर। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ से आदेश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार पुलिस के चुनिंदें और मेहनती पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करेगी। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने 6 पुलिसकर्मियों का नाम चिन्हांकित किया है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अजाक) IPS मिलना कुर्रे ने जिला रायपुर, धमतरी, कबीरधाम और राजनंदगांव के पुलिस अधीक्षक को राज्य स्तरीय विभिन्न पुरस्कार वर्ष 2020 के वितरण के संबंध में निर्देश दिए हैं।
6 पुलिस अधिकारी और आरक्षक को गुरु घासीदास पुरस्कार, मुख्यमंत्री पुरस्कार, राज्यपाल पुरस्कार, रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार, शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार और पुलिस महानिदेशक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सारिका वैध उप पुलिस अधीक्षक आजाक क्राइम धमतरी को गुरु घासीदास पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। नंदनी ठाकुर सहायक उप पुलिस निरीक्षक महिला प्रकोष्ठ राजनांदगांव को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विभूदीप वेनेडिक्ट नंद उप पुलिस अधीक्षक आजाक राजनांदगांव को मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही मंजुलता राठौर निरीक्षक महिला थाना रायपुर को रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अमर सिंह प्रधान आरक्षक क्रमांक 117, जिला कबीरधाम को शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अनिल शर्मा थाना प्रभारी सहसपुर, जिला कबीरधाम पुलिस महानिदेशक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य स्तरीय विशेष पुलिस पुरस्कार हेतु नीचे लिखे अधिकारी कर्मचारियों का चयन किया गया है। कृपया संदर्भित अधिकारी कर्मचारियों को तत्काल पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में भेजने का कष्ट करे।
देखें आदेश
