CG- STF के जवान की दर्दनाक मौत: मकान देखकर घर लौट रहा था STF जवान.... सामने से आई कार ने मार दी जोरदार टक्कर.... रास्ते में ही तोड़ा दम.... वहीं बाइक सावर तीन पेड़ से टकराए.... युवक की मौके पर ही मौत.... दो गंभीर......
One STF jawan died in a road accident A car coming from the front hit death on the spot




...
दुर्ग 10 फरवरी 2022। सड़क दुर्घटना में एक STF जवान की मौत हो गई। हादसा जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में हुआ है। STF जवान अपना निर्माणाधीन मकान देखकर बाइक से घर लौट रहा था। वह जैसे ही चिखली के पास पहुंचा सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। राधिका नगर निवासी ओम प्रकाश (42 वर्ष) एसटीएफ में नौकरी करता है और बघेरा में पदस्थ है।
उसका साईं नगर में मकान बन रहा है। उसीको देखने वह बाइक से पहुंचा था और शाम को अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान दुर्ग से धमधा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर चोट आने और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। दुर्ग के धमधा थाना अंतर्गत ग्रान अछोली में बुधवार सुबह बाइक सवार तीन लोग पेड़ से जा टकराए। बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान रामू लोधी पिता समारू लोधी (20 वर्ष) के रूप में हुई।