अब भगवान का ही सहारा फतेहपुर के विकास दुबे को इतने बार काट चुका है सांप,इस खौफ से बचने वो पहुंचा यहां की मंदिर जानें सब कुछ पढ़े पूरी ख़बर




हमेशा से हम तो यही सुनते आए हैं कि यदि सांप किसी को काट ले तो उसका जिंदा बच पाना
नामुमकिन सा हो जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी लड़के को सांप 7 बार काट ले और फिर भी वह जिंदा बच जाए।
ऐसा ही एक लड़का है जिसका नाम विकास दुबे है। वह मूलरूप से उत्तरप्रदेश के फतेहपुर का रहने वाला है।
मेहंदीपुर बालाजी पहुंचा विकास
विकास दुबे इन दिनों राजस्थान के दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी में आया हुआ है। विकास बताता है कि मालवा थाना क्षेत्र के सोरा गांव में सांप ने उसे काटा। हालांकि अस्पताल में इलाज करवाने के बाद विकास ठीक तो हुआ लेकिन उसके सपने में वह सांप आने लगा। जिसने विकास को चेतावनी दी है कि उसे नौ बार डंसेगा।
भगवान से की प्रार्थना
विकास और उसके घरवालों ने इन सपनों से छुटकारा पाने के लिए कई तांत्रिकों के चक्कर लगाए। लेकिन जब कोई बात नहीं बनी तो वह राजस्थान के दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी के मंदिर पहुंचे हैं और वहां भगवान से प्रार्थना की है।
अब तक 7 बार सांप ने काटा
कई लोगों को विकास ने अपने शरीर पर सांप के काटने के निशान दिखाएं। उसके शरीर पर सांप के 7 बार काटने के निशान थे। विकास बताता है कि 2 जून की रात 8 बजे के करीब जब वह टॉयलेट करने के लिए जा रहा था तो पहली बार
उसे सांप ने कांटा। उसके बाद पिछले करीब डेढ़ महीने में सांपने उसे 7 बार डंसा। घटना के बाद अब विकास मंदिर पहंचा तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया।
आंख से पता चल जाता कब काटेगा सांप
विकास ने बताया कि जब भी उसे सांप काटने वाला हो। उससे करीब तीन से चार घंटे पहले ही विकास की बाई आंख फड़कने लगती है और शरीर में घबराहट शुरू हो जाती है। उसके बाद विकास बचाव भी खूब करता है। लेकिन फिर भी सांप उसको काट कर चला जाता है।
हालाकि अब देखना होगा क्या भगवान बाला जी के शरण में माथा टेकने के बाद विकास को राहत मिलती हैं या नहीं