शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय -बुढ़ीखार के प्राचार्य नित्यकुमार लकरा को आज वर्तमान संस्था प्रभारी के आर रजक के सानिध्य में संस्था के समस्त कर्मचारियों द्वारा दी गई भावभीनी विदाई पढ़े पूरी खबर

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय -बुढ़ीखार के प्राचार्य नित्यकुमार लकरा को आज वर्तमान संस्था प्रभारी के आर रजक के सानिध्य में संस्था के समस्त कर्मचारियों द्वारा दी गई भावभीनी विदाई पढ़े पूरी खबर

मस्तूरी बुढ़ीखार के प्राचार्य एन. के. लकरा हुए सेवानिवृत्त  
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय -बुढ़ीखार के प्राचार्य नित्यकुमार लकरा को आज वर्तमान संस्था प्रभारी के आर रजक के सानिध्य में संस्था के समस्त कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी के. आर. रजक ने अपने उद्बोधन में कहा कि लकरा सर प्राचार्य से कहीं अधिक अच्छे शिक्षक रहे आपके शाला संचालन से सभी वाकिब थे। आपके हर अच्छे गुणों का हम आत्मसात करेंगे। शिक्षक अवधेश नापित ने अभिनंदन प्रस्तुत किया, अच्छे प्रशासक बताया। ग्राम -बुढ़ीखार के सरपंच गोमती ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में प्रधानपाठक टण्डन, व्याख्याता प्रकाश कौशिक, हेनरी मैडम,टोप्पो सर संकुल समन्वयक विश्वजित सर गोवर्धन सोनी, वानी सर ने संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद/विथायक प्रतिनिधि बालमुकुन्द बैष्णव,उपसरपंच मनोज थवाईत, समस्त शाला विकास समिति के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम को रोचक बनाने में संस्था के रमेश कुर्रे, संजय महीपाल, रुपेन्द महिलांगे, स्पोर्ट्स प्रभारी यादव,डाँ भुपेन्द धर दीवान, कु श्याम यादव, श्वेता सैमुएल, कु पुष्पा पाण्डेय, किरण,प्रदीप भार्गव, अनोद कैवर्त, कमलेश्वर सुमन,वासंती,सुनीता मरावी सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता महिलांगे एवं आभार डाँ दीवान ने किया।