CG ब्रेकिंग : छात्रावास से भागी 2 छात्राएं, मचा हड़कंप, छात्राओं ने हॉस्टल अधीक्षिका पर लगाए ये गंभीर आरोप, जांच टीम गठित.....

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। हॉस्टल के दो छात्राओं के भाग जाने की खबर मिली है। जिससे घटना से हड़कंप मच गया। हालांकि घंटों मशक्कत के बाद दोनों बच्चियां अब अपने परिजनों के पास पहुंच गयी है। मामला मुंगेली के पथरिया के प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति हॉस्टल का है।

CG ब्रेकिंग : छात्रावास से भागी 2 छात्राएं, मचा हड़कंप, छात्राओं ने हॉस्टल अधीक्षिका पर लगाए ये गंभीर आरोप, जांच टीम गठित.....
CG ब्रेकिंग : छात्रावास से भागी 2 छात्राएं, मचा हड़कंप, छात्राओं ने हॉस्टल अधीक्षिका पर लगाए ये गंभीर आरोप, जांच टीम गठित.....

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। हॉस्टल के दो छात्राओं के भाग जाने की खबर मिली है। जिससे घटना से हड़कंप मच गया। हालांकि घंटों मशक्कत के बाद दोनों बच्चियां अब अपने परिजनों के पास पहुंच गयी है। मामला मुंगेली के पथरिया के प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति हॉस्टल का है। आरोप है कि हॉस्टल अधीक्षिका की प्रताड़ना से तंग आकर हॉस्टल छोड़कर दोनों छात्रा भाग गयी। 12 घंटे बाद परिवारजनों को गायब दोनों बालिका मिली।

सूचना के बाद पुलिस ने दोनों गायब छात्रों से चर्चा की। परिजनों के साथ पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराते हुए दोनों छात्राओं ने हॉस्टल अधीक्षिका पर गंभीर आरोप लगाय़े। इधर, हॉस्टल की अव्यवस्था को विभाग के अधिकारियों को बताने पर हॉस्टल अधीक्षिका बिफर गई।

छात्रा एवं परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए विभागीय अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। इधर आदिवासी विभाग के संयुक्त संचालक ने मामले की जांच के लिए जांच टीम बनायी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही गयी है।