ग्राम पंचायत सोठी व केवटाडीह टांगर में सरपंचो उपसरपंचों व रोजगार सहायको ने मजदूरों का पूजा अर्चना कर मिठाई खिला मनाया मजदूर दिवस पढ़े पूरी खबर




मस्तूरी ~ आज रोजगार दिवस के पावन पर्व पर मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोंठी में सरपंच राजेंद्र पटेल उप सरपंच रंजीत सिंह व केवटाडीह टांगर के सरपंच प्रतिनिधि मुरारी साहू रोजगार सहायक दिनेश कुमार साहू उपसरपंच पंच,रोजगार सहायक, मेट के द्वारा मजदूरो का पूजा अर्चना कर मनाया गया मजदूर दिवस मालूम हो की यह दिन श्रमिकों और श्रमिक वर्ग के लोगों के लिए समर्पित दिन है। यह 1 मई को मनाया जाता है। भारत के साथ-साथ बहुत से देश हैं, जो इस दिन श्रमिक दिवस के रूप में मनाते हैं। इसे मनाने का उद्देश्य श्रमिक वर्ग के प्रति अपना आभार व्यक्त करना है। भारत में पहली बार श्रमिक दिवस 1 मई 1923 को मनाया गया था, जो कि भारतीय श्रमिक किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान द्वारा मद्रास में आयोजित किया गया। भारत में यह दिन अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस या कामगार दिन के रूप में जाना जाता है। हालांकि अलग-अलग राज्यों में इसे अलग अलग नाम से जानते हैं।
इसे मनाने के पीछे महत्वपूर्ण उद्देश्य यह है कि श्रमिकों के ऊपर होने वाले अन्याय पूर्ण व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन करना । ताकि लोगों को यह आभास हो कि श्रमिक वर्ग एकजुट है और वह अपने विरुद्ध किसी भी प्रकार के अन्याय या विसंगति को बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्राचीन समय से ही श्रमिकों के साथ बहुत ही असमानता का व्यवहार हुआ है और एक लंबे संघर्ष के बाद उन्हें यह अधिकार प्राप्त हुए हैं। श्रमिक दिवस के दिन नेताओं और लीडरों के द्वारा भाषण दिए जाते हैं। उन्हें सम्मानित किया जाता है। अलग-अलग संगठनों द्वारा उन्हें अलग अलग तरीके से सम्मानित किया जाता है। श्रमिक दिवस उद्योगपतियों द्वारा किए गए अन्याय पूर्ण व्यवहार के खिलाफ एकजुट श्रमिक संघ और उनके प्रयासों से सरकार द्वारा दिए गए अधिकार का उदाहरण हैं।