मगरलोड के ग्राम पंचायत पठार के आश्रित ग्राम मुलगांव में धान खरीदी केंद्र खोलने का आदेश नहीं आने पर..किसानो के द्वारा केरेगांव में 26 नवंबर को चक्का जाम के लिए सौपा ज्ञापन...




छत्तीसगढ़ धमतरी..
किसान संघर्ष संघ दक्षिण मगरलोड के द्वारा ग्राम पंचायत पठार के आश्रित ग्राम मुलगांव में धान खरीदी केंद्र खोलने का आदेश नहीं आने पर 26 नवंबर दिन शुक्रवार से केरेगांव चौक पर धमतरी नगरी मार्ग पर चक्का जाम करने का सूचना हेतु माननीय कलेक्टर महोदय जी के नाम से तहसीलदार मगरलोड को तीन पंचायत 14 गांव के किसानों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। चालीस गांव के किसान संघर्ष संघ दक्षिण मगरलोड के अध्यक्ष रामायण सिन्हा ने बताया कि पिछले 5 माह से किसानों के द्वारा शासन प्रशासन को आवेदन निवेदन किया जा रहा था आज प्रदेश सरकार द्वारा नवीन धान खरीदी केंद्र का सूची जारी किया गया है। इस सूची में ग्राम मुलगांव का नाम नहीं है साथ ही धमतरी जिले से किसी अन्य नवीन धान खरीदी केंद्र का भी नाम नहीं है। जबकि संघ द्वारा कलेक्टर, क्षेत्र का विधायक, मुख्यमंत्री, खाद्य मंत्री,कृषि मंत्री, सहकारिता मंत्री को भी ज्ञापन सौंपा गया है। अध्यक्ष सिन्हा जी ने बताया कि शासन प्रशासन से आस्वाशन मिलने पर 14 गांव के किसानों द्वारा धान खरीदी केंद्र हेतु स्थल तय कर स्वयं के ब्यय से मैदान समतलीकरण और साफ सफाई कार्य कर लिया गया है। सूची में नाम नही आने पर हम किसानों द्वारा केरेगांव चौक में धमतरी नगरी मार्ग पर अनिश्चित काल के लिए रोड को चक्का जाम किया जाएगा और तब तक डटे रहेंगे जब तक धान खरीदी केंद्र खोलने का आदेश नहीं आ जाता। आज इस अवसर पर चौदह गांव के नेतृत्व करते हुए प्रतिनिधि जन गजेंद्र दिवान,गौतम ध्रुव, भारत दिवान,छेदन यादव, बिसाल सिन्हा, दशरथ ध्रुव, दिलीप साहू,संत ध्रुव, गणेषु ध्रुव, यसवंत सिन्हा, हरक ध्रुव जी शामिल थे।