DHAMTARI: सिंगपुर क्षेत्र के 17 गांवो के किसान रैली निकालकर सहकारी केन्द्र पहुंचे सिंगपुर ...किसान उप सोसायटी केन्द्र खुलवाने का किया मांग...सिंगपुर सहकारी केंद्र के शाखा प्रबंधक को समस्याओं को अवगत कराकर दिया ज्ञापन...




छत्तीसगढ़ धमतरी....
मगरलोड ब्लॉक के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित सिंगपुर के बिरझुली,कुसूमखूटा,पेंड्रा, कमारीनमुड़ा,गोबरा पठार,आलेखुटा,मुलगांव,बेन्द्राचुआ,पठार, पिपरौद,सोनारिन दैहान,खड़मा,मड़वापठार,गिरोलाडिही,सरईरूख,बोदलबाहरा के तकरीबन 17 गांवों के सैकड़ो किसानों ने शनीवार के दिन सिंगपुर सहकारी केंद्र पहुँचकर सहकारी केन्द्र के शाखा प्रभारी कृष्ण कुमार साहू को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए इन गांवों के मध्य उचित स्थान पर उप धान खरीदी केन्द्र संचालित करवाने का मांग किया।इस दौरान मांग करने वाले गांवों के प्रमुख किसान रामायण सिन्हा बिरझुली,लिरेन्द्र निर्मलकर पठार,गजेन्द्र दिवान खड़मा ने बताया वर्तमान में सहकारी केंद्र सिंगपुर में तकरीबन 40 गांवों के किसान सदस्य हैं..
वहीं ज्यादा मात्रा में किसान पंजीकृत होने की वजह से धान खरीदी के समय किसानों को अपनी धान की उपज को बेचने में दिक्कतें आती है।वहीं किसान अपनी बारी के इंतजार में शासन व्दारा निर्धारित समय में धान नहीं बेच पाते हैं। और खरीदी का समय जो है अंतिम हो जाता है और किसानों को अपनी उपज को ओने पौने दाम पर अड़तिया के हाथों बेचना मजबूरी हो जाता है जिनसे किसानों को नुकसान होता है और शासकीय योजनाओं से किसान वंचित हो जाते हैं। साथ ही ज्यादा किसानों की सदस्यता की वजह से धान खरीदी के समय मंडी में जरूरत से ज्यादा भीड़ हो जाते हैं कभी कभी मंडी में समय पर धान उठाव नहीं होने से किसानों को कई दिनों तक इंतजार करना भी पड़ता है।उसके साथ ही ज्यादा समस्या तब होती है जब 10 से 12 कि.मी.से किसान अपनी उपज को खरीदी केन्द्र तक लेकर आते हैं किसानों की इन गंभीर समस्याओं को देखते हुए शाखा प्रबंधक और संचालक मंडल के नाम उप खरीदी केन्द्र संचालित करने किसानों ने ज्ञापन सौंपा है।सिंगपुर सोसाइटी से जुड़े किसानों की समस्याओं पर सिंगपुर सहकारी केंद्र के संचालक मंडल के अध्यक्ष धनंजय साहू और संचालक सदस्य नारदराम साहू,गजेन्द्र दिवान,उमेशसिंह गजेन्द्र सहित सभी संचालक मंडल के सदस्यों ने किसानों की मांग को जायज ठहराया है साथ ही मगरलोड सर्व आदिवासी समाज के तहसील अध्यक्ष जगन्नाथ मंडावी ने भी किसानों की मांग को समर्थन दिया है।