सिहावा विधानसभा से जन सेवक और लोकप्रिय युवा नेता मनोज साक्षी हो सकते है कॉंग्रेस प्रत्याशी...क्षेत्र मे आदिवासी,एससी,ओबीसी व सामान्य वर्ग मे युवा चर्चित चेहरा-केवल नेताम

सिहावा विधानसभा से जन सेवक और लोकप्रिय युवा नेता मनोज साक्षी हो सकते है कॉंग्रेस प्रत्याशी...क्षेत्र मे आदिवासी,एससी,ओबीसी व सामान्य वर्ग मे युवा चर्चित चेहरा-केवल नेताम
सिहावा विधानसभा से जन सेवक और लोकप्रिय युवा नेता मनोज साक्षी हो सकते है कॉंग्रेस प्रत्याशी...क्षेत्र मे आदिवासी,एससी,ओबीसी व सामान्य वर्ग मे युवा चर्चित चेहरा-केवल नेताम

धमतरी...नगरी सिहावा विधानसभा क्षेत्र के जनसेवक और जन जन के चहेते नेता मनोज साक्षी सिहावा विधानसभा क्षेत्र के राजनीति में जनता के दिलों में हमेशा राज करने वाले नेताओं में से एक हैं, जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी कांग्रेस पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता के साथ सामाजिक नेतृत्व में एक जुझारू कार्यकर्ता के रूप में चर्चित हैं।उन्होंने अपने क्षेत्र की आम जनता के बीच रहकर दौरे के दौरान जनमानस की दिलों में जुड़कर लोगों की विश्वास और प्यार को अभी से जीत लिया है...

मनोज साक्षी का जीवन प्रेरणास्पद है पेसे से किसान पुत्र हैं।वे मध्यमवर्गीय परिवार में पले बढ़े और अपनी मेहनत और संघर्ष के रास्ते में चलकर उन्होंने अपने लक्ष्यों को पूरा किया है। वर्तमान में सिहावा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 56 की उनकी दावेदारी में संवैधानिक सुरक्षा और समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों पर क्षेत्र के लिए कार्य करना प्रबल दावेदार माना जा रहा है।मनोज साक्षी के चुनावी दावे भी उनके कार्यक्षेत्र के मुताबिक हैं। उन्होंने वनाधिकार,शिक्षा,स्वास्थ्य,औद्योगिकी,और किसानों के मुद्दों पर हमेशा आवाज उठाए हैं। हमेशा जनता के साथ एक बेहतर भविष्य के लिए काम करने का निरंतर प्रयास किया है..

मनोज साक्षी के चुनावी दावों के पीछे उनकी निष्पक्ष सेवा और समर्पण है,जो आम जनमानस के लिए किये है।सामाजिक संघर्ष, अधिकारों के पक्ष में हमेशा लोगों के साथ खड़े रहते हैं...आने वाले विधानसभा चुनाव में,मनोज साक्षी के चुनावी दावे हमारे समाज के सबसे छोटे और सबसे कमजोर लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हैं।,क्षेत्र के जुझारु सामाजिक कार्यकर्ता केवल नेताम ने कांग्रेस से मनोज साक्षी को ही प्रबल दावेदार बताया है और उन्होंने कहा मनोज साक्षी एक सच्चे निष्पक्ष नेतृत्वकर्ता हैं अपने दावे के माध्यम से आम लोगों के लिए हमेशा सेवा समर्पित रहते हैं। बहरहाल कुछ ही दिनों में कांग्रेस की प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी बस सिहावा विधानसभा क्षेत्र की जनमानस की मांग है इस बार नया चेहरा यूवा नेता मनोज साक्षी को कांग्रेस से सिहावा विधानसभा की उम्मीदवार बनाया जाए।