नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा BIG ब्रेकिंग: नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा.... पंजाब कांग्रेस में फिर घमासान.... सोनिया को भेजी चिट्ठी में कही ये बड़ी बात.... इस बात को लेकर थे नाराज…...

नया भारत डेस्क : नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया। वे पंजाब मंत्रिमंडल गठन को लेकर नाराज चल रहे थे। इस्तीफे के बाद सिद्धू ने कहा- पंजाब के भविष्य से समझौता नहीं कर सकता।सिद्धू अभी हाल ही में पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला था। उनका पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से विवाद चल रहा था, जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया था और चरणजीत सिंह चन्नी नए मुख्यमंत्री बनाए गए थे।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक वे पंजाब में मंत्रिमंडल बंटवारे से नाराज हैं। मुख्यमंत्री चन्नी से भी उनके मतभेद हो गए हैं। कहा जा रहा है कि सारे बड़े फैसले राहुल गांधी और चन्नी मिलकर ले रहे हैं।

सिद्धू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपने इस्तीफे की चिट्ठी भेजी है। अपने इस्तीफे में सिद्धू ने लिखा- पंजाब के भविष्य से समझौता नहीं कर सकता। समझौता करने से इंसान का चरित्र खत्म होता है। मैं कांग्रेस के लिए काम करता रहूंगा।