CG Political News : नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह…

मुंगेली नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह…

CG Political News : नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह…
CG Political News : नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह…

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से  इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है। लोरमी नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अनुराग दास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि, अनुराग दास कांग्रेस नेता है। उन्होंने सीएमओ को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है।

बता दें कि, अनुराग दास लोरमी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 3 से पार्षद निर्वाचित हुए थे और साल 2019 में नगर पंचायत उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। पद से इस्तीफा देने की वजह उन्होंने अपने व्यक्तिगत कारणों को बताया है।

खबर है कि, लोरमी नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनुराग दास को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाए जाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच अनुराग दास ने इस्तीफा दे दिया।