दो बच्चों की मां ने पति के खाने में मिलाया जहर: प्रेमी से करना चाहती थी शादी, इश्क का चढ़ा ऐसा भूत, पति को रोज पिलाया मौत का घूंट, 17 दिन में गई जान, महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार....
Murder Mystery Solved, murder of husband, wife and her lover arrested, Mumbai Murder Case: पति की हत्या करने के आरोप में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। पत्नी अपने पति के खाने में लगातार जहर मिला रही थी। 17 दिन अस्पताल में रहने के बाद उसकी मौत हो गई। मुंबई के सांताक्रुज इलाके का मामला है। लगातार खाने पीने में मिल रहे पॉइजन के चलते पति की हालत खराब होते चली गई। पति कमल कांत शाह की हत्या के आरोप में कविता नाम की एक महिला और उसके प्रेमी हितेश जैन को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।




Murder Mystery Solved, murder of husband, wife and her lover arrested
Mumbai Murder Case: पति की हत्या करने के आरोप में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। पत्नी अपने पति के खाने में लगातार जहर मिला रही थी। 17 दिन अस्पताल में रहने के बाद उसकी मौत हो गई। मुंबई के सांताक्रुज इलाके का मामला है। लगातार खाने पीने में मिल रहे पॉइजन के चलते पति की हालत खराब होते चली गई। पति कमल कांत शाह की हत्या के आरोप में कविता नाम की एक महिला और उसके प्रेमी हितेश जैन को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।
कविता अपने पति के खाने में लगातार आर्सेनिक और थैलियम मिला रही थी। धीमे जहर के कारण कमलकांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 17 दिन बाद उसकी मौत हो गई। शक के आधार पर डॉक्टर्स ने खुद पुलिस को शिकायत की थी। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति 45 वर्षीय कमल कांत शहा को मौत की नींद सुला दिया। कमलकांत की जिस तरह से मौत हुई, उसे डॉक्टर नहीं पचा पा रहे थे।
इलाज के दौरान ही डॉक्टर्स की टीम ने कमलकांत के खून का हेवी मेटल टेस्ट कराया और उस टेस्ट की रिपोर्ट ने डॉक्टर्स के शक को और गहरा कर दिया। रिपोर्ट में आर्सेनिक और थैलियम धातु का स्तर शरीर मे बढ़ा हुआ था। किसी भी इंसान के शरीर मे इस तरह से इन धातुओं का बढ़ना असामान्य बात होती है। इसलिए डॉक्टर्स ने आजाद मैदान पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी दी।