लाशों से सेक्स: मुर्दाघर का इलेक्ट्रिशियन गिरफ्तार.... शवों के साथ सेक्स कर बनाता था VIDEO.... 78 लाशों को बना चुका है हवस का शिकार.... ड्यूटी टाइम में महिला शवों से रेप का ऐसे हुआ पर्दाफाश......




डेस्क। मुर्दाघर में काम करने वाले इलेक्ट्रिशियन अपने ड्यूटी टाइम में वहां आने वाले महिला शवों से रेप करता था। यही नहीं, वह इन शवों का अश्लील वीडियो भी बनाता था। मामले में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने इलेक्ट्रिशियन गिरफ्तार कर लिया है। हैवानियत का मामला ब्रिटेन के टाउन हीथफील्ड के एक मुर्दाघर का है। डेविड फुलर का नाम का एक व्यक्ति टाउन हीथफील्ड के एक मुर्दाघर में काम करता था। फुलर अपने ड्यूटी टाइम में वहां आने वाले महिला शवों से रेप करता था। इसके साथ ही उनके साथ किए गए अनाचार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल भी करता था।
लंबे समय बाद 2011 में फुलर को फिर से गिरफ्तार किया गया और उसे कुल 51 अलग-अलग मामलों में दोषी पाया गया। दोनों मुर्दाघरों में 78 लाशों की पहचान की गई, जिनके साथ फुलर ने रेप किया था। तलाशी के दौरान फुलर के घर से अश्लील तस्वीरें, लाश के साथ अश्लीलता के वीडियो, हार्ड ड्राइव, फ्लॉपी डिस्क, डीवीडी और मेमोरी कार्ड बरामद किए गए। इस मामले का पूरा खुलासा भी आश्चर्यजनक तरीके से हुआ।
फुलर ने 1987 में दो महिलाओं की हत्या कर दी थी। इसकी जांच हुई तो वहां फुलर का DNA मिला था, इसके बाद शक के आरोप में वह गिरफ्तार हुआ और फिर धीरे-धीरे इस पूरे मामले का खुलासा हो गया। अंत में फुलर ने खुद स्वीकार किया था कि उसने करीब सौ महिलाओं की लाशों के साथ ऐसा किया था।