Miss World 2021 स्थगित: मिस इंडिया मनासा वाराणसी समेत 17 लोग मिले कोरोना पॉज़िटिव.... मचा हड़कंप... Miss World 2021 हुआ स्थगित.....

Miss World 2021 स्थगित: मिस इंडिया मनासा वाराणसी समेत 17 लोग मिले कोरोना पॉज़िटिव.... मचा हड़कंप... Miss World 2021 हुआ स्थगित.....

...

डेस्क। कोरोनो वायरस के बढ़ते मामलों के कारण दुनियाभर में चर्चित मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता को आयोजकों ने स्थगित कर दिया है। कोरोना के केस बढ़ने के चलते मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता को आगे बढ़ा दिया गया है। कई प्रतिभागियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मिस वर्ल्ड 2021 के फिनाले को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। इवेंट के शुरू होने से कुछ घंटों पहले गुरुवार को इसका ऐलान किया गया। फिलहाल, प्रतियोगियों को प्यूर्टो रिको में आइसोलेशन में रखा गया है, जहां फिनाले होने वाला था। 17 प्रतियोगियों और स्टाफ मेंबर्स के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद यह फैसला लिया गया है। 

संक्रमित होने वालों में भारत की मनसा वाराणसी भी शामिल हैं। जिन्होंने मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 का खिताब अपने नाम किया था और अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी प्रतियोगिता मिस वर्ल्ड 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “प्रतियोगियों के बीच कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन ने मिस वर्ल्ड फिनाले स्थगित करने का फैसला किया है।” फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि कई कंटेस्टेंट्स टेस्ट में कोविड पॉजिटिव निकले। इस प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को सैन जुआन के कोलिसियो डी प्यूर्टो रिको में होने वाला था।

लेकिन फिलहाल के लिए इसे स्थगित कर दिया है। मिस वर्ल्ड के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आयोजकों ने पोस्ट कर ये घोषणा की है। जिन 17 लोगों का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है, उनमें भारत के मनासा भी शामिल है। इंस्टाग्राम पर आधिकारिक फेमिना मिस इंडिया पेज ने इसकी पुष्टि की। 23 साल की मनासा को मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 का ताज पहनाया गया। उनका जन्म हैदराबाद में हुआ।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाली प्रतिभाशाली महिलाएं समेत कुल 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें सात जो आईसोलेशन में हैं उनको भी कोरोना होने की सूचना है। वहीं अन्य प्रतिभागियों के लिए जरूरी सुरक्षा मापदंड अपनाए जा रहे हैं, जिससे कोरोना संक्रमण रोका जा सके।