राज्यसभा में जमकर बवाल VIDEO: सदन में हाथापाई करते दिखे मार्शल-सांसद.... नायडू को दी गई रिपोर्ट में दावा.... सांसद ने सुरक्षाकर्मी को गले से पकड़ा.... महिला मार्शल को बुरी तरह खींचा.... देखें धक्कामुक्की का VIDEO.....

राज्यसभा में जमकर बवाल VIDEO: सदन में हाथापाई करते दिखे मार्शल-सांसद.... नायडू को दी गई रिपोर्ट में दावा.... सांसद ने सुरक्षाकर्मी को गले से पकड़ा.... महिला मार्शल को बुरी तरह खींचा.... देखें धक्कामुक्की का VIDEO.....


डेस्क। संसद का मॉनसून सत्र पूरी तरह से हंगामे में धुल गया। बुधवार को सत्र खत्म हो गया। लेकिन मॉनसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा में जो हुआ, उसको लेकर सरकार और विपक्ष में जंग छिड़ गई है। राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच मार्शल बुलाने पड़ गए थे। सरकार और विपक्ष खुलकर आमने-सामने हैं और एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें मार्शलों और सांसदों यहां तक की महिला सांसदों के साथ धक्का मुक्की की जा रही है। इस वीडियो को लेकर अब घमासान बढ़ गया है। धक्कामुक्की और हंगामे का मसला अबतक खत्म नहीं हुआ है।

 


राहुल गांधी ने कहा कि संसद सत्र के दौरान लोकतंत्र की हत्या की गई। विपक्ष पेगासस जासूसी कांड, किसानों की समस्यायें और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा कराना चाहता था मगर सरकार ने उसे नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि संसद का सत्र समाप्त हो गया है। देश की 60 फीसदी आवाज को कुचला गया, अपमानित किया गया, राज्यसभा में सांसदों को पीटा गया। आज हमें आपसे (मीडिया) बात करने के लिए यहां आना पड़ा क्योंकि हमें (विपक्ष) संसद में बोलने की अनुमति नहीं दी गई। यह लोकतंत्र की हत्या है। मीडिया के सवालों के जवाब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पहली बार राज्यसभा में पहली बार सांसदों की पिटाई की गई। 

 

उन्होंने कहा कि बाहर से लोगों को बुलाया गया और सांसदों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। उन्होंने चेयरमैन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया और कहा कि चेयरमैन की जिम्मेदारी हाउस को चलाने की है तो फिर चेयरमैने और स्पीकर ने सदन को क्यों नहीं चलाया, विपक्ष की बात सदन में क्यों नहीं रख सकते। मीडिया से बातचीत के दौरान वह मीडियाकर्मी पर भड़के दिखे। 

 

रिपोर्ट में दावा - मार्शल को खींचा, गला दबाया

 

राज्यसभा में हुए हंगामे और धक्कामुक्की पर वेंकैया नायडू ने भी अधिकारियों को रिपोर्ट देने को कहा था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाम को 5.45 के करीब जब जनरल इंश्योरेंस बिल पेश किया गया तब विपक्षी सांसद वेल में आ गए थे और उन्होंने टेबल पर चढ़ने की कोशिश की। इसके बाद पीठासीन भुवनेश्वर कालिता के निर्देश और SOP के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों को हाउस की टेबल के आसपास तैनात किया गया था। हंगामा बढ़ता देख अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को बुलाया गया था। 

 

 

रिपोर्ट में कहा गया है कि सांसद नासिर हुसैन ने पहले संजय राउत को सुरक्षा कर्मियों की तरफ धक्का दिया फिर वापस खींचा। उस बीच एक लेडी मार्शल को सांसदों द्वारा बुरी तरह खींचा गया जिससे उसके चोट भी लगी। दूसरे पुरुष मार्शल को एक सांसद ने गले से पकड़ा था, जिससे उसका गला दब गया था। आगे कहा गया है कि किसी को भी बाहर की सुरक्षा एजेंसी से नहीं बुलाया गया था। यह भी कहा गया है कि किसी मार्शल ने सांसदों संग गलत बर्ताव नहीं किया।

 

सांसदों ने लगाया था आरोप


धक्का-मुक्की में घायल हुईं कांग्रेस से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने कहा था कि जितने सांसद नहीं थे, उतने मार्शल थे। पुरुष मार्शलों ने धक्का दिया है। इससे हमें चोट आई हैं। मैंने डॉक्टर को दिखाया। पेनकिलर खाई, अब जाकर कुछ आराम मिला है। बाकी की महिला सासंदों ने बताया कि उस दिन सदन के अंदर जितने सांसद थे उससे तीन गुना ज्यादा तो मार्शल उपस्थित थे, खड़े होने की भी जगह नहीं थी, वेल में जाने भी जगह नहीं थी और उसी बीच ऐसी आपाधापी हुई कि पुरुष मार्शल धक्कामुक्की करने लगे जिसमें हमारी महिला सासंद गिर गईं।

 

सरकार के मंत्रियों ने विपक्ष को घेरा


दोपहर में सरकार के 8 मंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और विपक्ष के हर आरोप का सिलसिलेवार ढंग से जवाब दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के अलावा मुख्तार अब्बास नकवी, धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर, अर्जुन मेघवाल और वी मुरलीधरन यानी 8 मंत्रियों ने 48 मिनट तक जवाब दिया।


देखें वीडियो