भाजपा कार्यकर्ता अपने परिश्रम की पूंजी देकर पार्टी के यज्ञ मे आहुति देकर भाजपा पार्टी को आर्थिक रूप से मजबूत बनाए: सतीश पुनिया

भाजपा कार्यकर्ता अपने परिश्रम की पूंजी देकर पार्टी के यज्ञ मे आहुति देकर भाजपा पार्टी को आर्थिक रूप से मजबूत बनाए: सतीश पुनिया

भीलवाड़ा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया एक दिवसीय प्रवास पर आज भीलवाड़ा दोपहर 4 बजे पहुंचे सांसद सुभाष चंद्र बहेड़िया के बड़े भ्राता केलाश चंद्र बहेड़िया के निवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार को हार्दिक संवेदना व्यक्त की। भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि  भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया के मुख्य आथित्य में भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली की अध्यक्षता में भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की महवपूर्ण बैठक ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने परिश्रम की पूंजी पार्टी के येज्ञ में देकर पार्टी को आर्थिक रुप से स्वावलंबी एवं मजबूत बनाएं भाजपा की संगठनात्मक मजबूती एवं भाजपा परिवार को चलाने विभिन्न भाजपा के सकरात्मक कार्यक्रमों के लिए भाजपा आर्थिक रुप से सशक्त बने इसे हेतू आजीवन समर्पण निधी अभियान मे सहयोग करना है, इसका मुख्य कारण सभी का भाजपा से जुड़ाव हो और कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सशक्त मंडल अभियान में बूथ स्तर तक समिति का गठन हो और कहा कि भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने एवं सुव्यवस्थित चलाने के लिए 28 विभागों की रचना की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने विवेक दर्शन पत्रिका का विमोचन किया। इस पत्रिका को प्रताप सिंह राजपूत विलक्षणा राजपूत ने पुस्तक का लेखन किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि सशक्त मंडल अभियान के तहत भाजपा और अधिक मजबूत होगी और समर्पण निधि अभियान में भीलवाड़ा जिले की सभी विधानसभाओं में सब के सहयोग से ऐतिहासिक कार्य करेंगे भीलवाड़ा जिला संगठनात्मक एवं समर्पण निधि में पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान पर रहेगा। पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर एवं भीलवाड़ा शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी ने कहा कि आजीवन समर्पण निधि के तहत सब के सहयोग से पूरे प्रदेश में भीलवाड़ा जिला प्रथम स्थान पर रहेगा।इस बैठक में मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, भीलवाड़ा शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, पूर्व मंत्री डॉक्टर रतनलाल जाट, जिला प्रमुख बरजी बाई भील, नगर परिषद सभापति राकेश पाठक, उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर, पूर्व विधायक डॉक्टर बालू लाल चौधरी, भगवान सिंह चौहान, जिला महामंत्री बाबूलाल सहित भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।