महासमुंद: थाना पटेवा क्षेत्र मे बोर पंप व पाईप चोरी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ़्तार।
Mahasamund: Police arrested the one who stole bore pump and pipe in police station Patewal area.




NBL,. 24/03/2022, Lokeshwer Prasad Verma,.. महासमुंद। थाना पटेवा की रिपोर्ट पर 18 मार्च एवं 19 मार्च के दरम्यानी रात्रि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जयस चंद्राकर के खेत ग्राम बनपचरी में सिंचाई के लिए लगाए गए मोटर पंप, केबल वायर एवं आठ नग कालम पाइप चोरी कर ले गए थे, पढ़े विस्तार से...।
जिस पर थाना पटेवा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले में आरोपितों नरेश ध्रुव 32 वर्ष निवासी ग्राम बनपचरी छापरडिपरा थाना पटेवा जिला, नागेश्वर ध्रुव 20 वर्ष निवासी ग्राम बनपचरी एवं बिरजू ठाकुर 36 वर्ष निवासी ग्राम तेन्दुवाही को पकड़ा गया। इनसे चोरी का सामान जब्त किया गया।
घर के बाहर खड़ी बाइक पार...
तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अमलोर में घर के बाहर खड़ी बाइक अज्ञात ने पार कर दी। युवक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है। अमलोर निवासी रमन सिंह ध्रुव ने पुलिस को बताया कि उनकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी जिसे 17 मार्च को अज्ञात ने पार कर दी।
छत्तीसगढ़ बना अपराध गढ़ : अलका चंद्राकर. .
बागबाहरा। कांग्रेस ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का नारा जो दिया वह आज वास्तव में नवा छत्तीसगढ़ तीन साल में नवा अपराध गढ़ बन गया। उक्त बातें जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा अलका चन्द्राकर ने कही।
खुलेआम चाकूबाजी गैंगवार अनाचार हत्या महिलाओं बच्चों पर अत्याचार हर शहर गांव कस्बा में आम बात हो गई है। अवैध शराब जुआ सट्टा नशीली दवाई का कारोबार कांग्रेसी सरकार के संरक्षण में फल फूल रहा है।
अलका ने कहा कि अपराधियों में कानून का खौफ खत्म हो गया हैं। इसी का परिणाम है कि अब कानून रक्षक पुलिस भी अपराधियों के शिकार होते जा रहे हैं।
महासमुंद साइबर क्राइम में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक विकास शर्मा की हत्या शासन प्रशासन के मुंह पर तमाचा है। आज एक होनहार प्रतिभावान पुलिस अधिकारी को महासमुंद जिला ने खो दिया है। जो बहुत ही दुखद है।
पुलिस विभाग को राजनीतिक दबाव इतना ज्यादा है कि वह अपराध पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। जिसका परिणाम छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया है।