ऑनर किलिंग : प्रेमी जोड़े का अपहरण.... युवक का प्राइवेट पार्ट काटा.... हत्या कर शवों को अलग-अलग राज्यों में फेंका.... 42 दिन बाद हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा....

ऑनर किलिंग : प्रेमी जोड़े का अपहरण.... युवक का प्राइवेट पार्ट काटा.... हत्या कर शवों को अलग-अलग राज्यों में फेंका.... 42 दिन बाद हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा....

डेस्क। युवक और युवती का शव मिलने के मामले में 42 दिन बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यूपी का यह प्रेमी जोड़ा ऑनर किलिंग का शिकार हुआ था। पूरे मामले के तार यूपी समेत दिल्ली, राजस्थान व मध्य प्रदेश से जुड़े हुए हैं। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद ऑनर किलिंग का मामला तीन राज्यों से जुड़ा हुआ है। युवती के परिजन ने प्रेमी जोड़े को दिल्ली से अपहरण किया। यहां से उन्हें मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाकर उनकी बेरहमी से हत्या की। यही नहीं आरोपियों ने युवक का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। 

 

 


लड़की के परिजन हत्या के बाद लड़के का शव ग्वालियर में आंतरी के पास झाड़ियों में फैंक गए, जबकि लड़की का शव वहां से 100 किलोमीटर दूर मुरैना से होते हुए धौलपुर के रास्ते में पड़ने वाली झाड़ियों में फेंक गए। ग्वालियर के आंतरी में स्थित भरथरी पुलिया के पास गुजरी 5 अगस्त को युवक का शव सड़ी-गली हालत में मिला था। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद​ जिले के सिरसागंज पुलिस थाना इलाके के जहांगीरपुर निवासी सुगड़ सिंह ने दस अगस्त को अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। 

 

 

फिर दो दिन बाद कुछ लोगों पर अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस जांच में पता चला कि उत्तर यादव अपने पड़ोसी नेहा से प्यार करता था। दोनों 31 जुलाई को घर से भागकर दिल्ली आ गए थे। 5 अगस्त को उत्तम यादव का शव मध्य प्रदेश के ग्वालियर के आंतरी स्थित भरथरी की पुलिया के पास शव मिला था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इधर, 100 किलोमीटर दूर राजस्थान के धौलपुर के पास नेहा का शव झाड़ियों में पड़ा मिला है। उत्तव का प्राइवेट काटा हुआ था।

 

 

उत्तम और नेहा घर से भागे तो परिजन उनकी तलाश में जुट गए। आरोप है कि नेहा के पिता देवीराम यादव, चाचा शेरनाम सिंह और दो अन्य लोगों ने 2 अगस्त को दिल्ली में पकड़ लिया और पिनाहट ले आए। यहां दोनों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद दोनों को कार में डालकर भिंड ले आए। यहां से ग्वालियर के आंतरी के भरथरी पुलिया के पास 2 से 3 अगस्त की रात दोनों की गला घोंटकर हत्या कर दी। शव मध्य प्रदेश व राजस्थान में फेंक दिए। 

 

 

मामले को लेकर जब फिरोजाबाद पुलिस ने लड़की के चाचा, पिता और भाई को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उन्होंने उत्तम यादव के साथ अपनी बेटी नेहा की हत्या करना कबूल कर लिया। उन्होंने हत्या कर शवों को यमुना नदी में फेंकने की बात कही था। इसपर पुलिस ने ये पुष्टि तो कर दी थी कि, दोनों की हत्या हो चुकी है। लेकिनस इतने दिनों तक पुलिस युमना नदी में शवों की तलाश करती रही, लेकिन उसके हाथ खाली रहे।

 

 

फिरोजाबाद पुलिस ने आरोपियों का मोबाइल लोकशन खंगाला। जहां-जहां सभी गए थे, उस रूट पर पड़ने वाले थानों में अज्ञात लाशों की जानकारी जुटाई गई। धौलपुर और आंतरी में मिले दोनों शवों की हत्या एक तरीके से की गई थी। दोनों शवों के गले पर रस्सी के गांठ के 8 निशान मिले। उम्र और हाइट एक जैसी थी। इसके बाद पुलिस दोनों जगहों पर गई और शवों की डिटेल जांच की, तो इस हत्याकांड का खुलासा हो गया। पुलिस ने शव मिलने के 42 दिन बाद हत्या का खुलासा किया है।