LIC Schemes : LIC के निवेशको के लिए बड़ी खबर! 31 मार्च तक बंद हो जाएंगी ये 2 स्कीमें, यहाँ जाने क्या होगा आपके पैसो का...

LIC Schemes: Big news for LIC investors! These 2 schemes will be closed till March 31, know here what will happen to your money... LIC Schemes : LIC के निवेशको के लिए बड़ी खबर! 31 मार्च तक बंद हो जाएंगी ये 2 स्कीमें, यहाँ जाने क्या होगा आपके पैसो का...

LIC Schemes : LIC के निवेशको के लिए बड़ी खबर! 31 मार्च तक बंद हो जाएंगी ये 2 स्कीमें, यहाँ जाने क्या होगा आपके पैसो का...
LIC Schemes : LIC के निवेशको के लिए बड़ी खबर! 31 मार्च तक बंद हो जाएंगी ये 2 स्कीमें, यहाँ जाने क्या होगा आपके पैसो का...

LIC Schemes:

 

नया भारत डेस्क : भारतीय जीवन बीमा निगम, एलआईसी एक ऐसा मंच जहां लोग शानदार रिटर्न पाने के लिए पैसे लगाते हैं। यह दिग्गज बीमा कंपनी कई तरह की पॉलिसीज पेश करती रहती है। आज हम आपको एलआईसी की दो ऐसी स्कीम्स के बारे में बता रहे हैं जो कि इसी महीने से बंद होने जा रही है। ये स्कीम हैं – प्रधानमंत्री वंदना व्यय योजना और एलआईसी धन वर्षा। आइए जानते हैं डिटेल में… (LIC Schemes)

Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana- PMVVY

यह एलआईसी की पेंशन योजना है। सरकार इस योजना को 31 मार्च को बंद कर देगी। यानी अगर आप इस स्कीम से जुड़ना चाहते हैं तो आपके पास मात्र 10 दिन ही रह गए हैं। इसमें निवेशकों को मंथली निवेश पर 7.4 प्रतिशत प्रति सालाना ब्याज दर का लाभ मिलता है। पेंशन की इस दर का लाभ 31 मार्च 2023 तक ले सकते है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री वय वंदना नामक पेंशन योजना शुरू की है, जिसे 4 मई 2017 को शुरू किया था। इसमें मैक्सिमम सालाना 1.20 लाख रुपये का पेंशन मिलता है। (LIC Schemes)

LIC Dhan Varsha Scheme-

एलआईसी धन वर्षा योजना एक नॉन-लिंक्ड, पर्सनल, सेविंग्स और एकल प्रीमियम बीमा योजना है। एलआईसी की धन वर्षा स्कीम के तहत आपके पास निवेश के दो ऑप्शन मिलते हैं। पहले में प्रीमियम का 1.25 तक का रिटर्न मिलता है और दूसरे में पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर उसके फैमिली को 10 गुना तक का तगड़ा रिटर्न मिलता है। (LIC Schemes)