खैरागढ़ उपचुनाव मतगणना LIVE: रिकॉर्ड जीत की ओर कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा.... 5148 वोटों से आगे.... यशोदा वर्मा से पिछड़े भाजपा के कोमल.... लगातार बढ़त ले रहीं कांग्रेस प्रत्याशी....
Khairagarh bypoll vote counting LIVE Congress ahead 5148 votes Yashoda Verma komal janghel




Khairagarh bypoll vote counting LIVE
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव (Khairagadh assembly by-election) के लिए वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे से जारी है। चौथा राउंड पूरा होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा (Congress candidate Yashoda Verma) करीब 5 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर BJP उम्मीदवार कोमल सिंह जंघेल (BJP candidate Komal Singh janghel) हैं। मतगणना 21 चरणों में होगी। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा 5148 वोटों से आगे निकल गई हैं।
इससे पहले तीसरे राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद यशोदा वर्मा 3704, दूसरे राउंड में 2557 और पहले राउंड में 1175 वोटों से आगे थीं। पहले राउंड की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को 3068 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को 2693 मत मिले हैं। इसके लिए ढाई सौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर बाद 2 बजे तक तस्वीर साफ हो जाने की संभावना है।
कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा पहले चरण में 1067 वोटों से आगे रहीं। इसके बाद दूसरे चरण में 2370 से आगे हो गईं। तीसरे चरण में 4105 वोटों से आगे रहीं। पहले चरण में कोमल जंघेल को 2595 वोट मिले। बता दें कि 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई।