CG स्कूल ब्रेकिंग: ज्वाइंट डायरेक्टर ने जारी किया स्कूलों को खोलने का आदेश.... सभी DEO को इन जिम्मेदारियों के साथ स्कूल खोलने के निर्देश.... जानें क्या होगी गाइडलाइन.... देखें स्कूल खोलने का आदेश.....




बिलासपुर। बिलासपुर में स्कूल को खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में अब अलग-अलग जिलों से स्कूलों को खोलने का आदेश जारी होना शुरू हो गया है। हालांकि ये स्कूल अभी फिलहाल बच्चों के लिए बंद रहेंगे, लेकिन स्कूलों में शिक्षकों को आना अनिवार्य हो गया है। बिलासपुर के संयुक्त संचालक ने स्कूल खोलने का आदेश सभी डीईओ को जारी कर दिया है। संयुक्त संचालक कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक कोरोना के गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूलों में शिक्षकों को आना सुनिश्चित किया जायेगा। स्कूलों में कामों की जिम्मेदारी भी कार्यालय की तरफ से जारी किया गया है।
शिक्षा संभाग बिलासपुर के संयुक्त संचालक ने बिलासपुर संभाग के समस्त जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों को खोले जाने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। नवीन शिक्षा सत्र में शिक्षा संभाग बिलासपुर के समस्त जिलों में संचालित विद्यालय अपने निर्धारित समय पर खुलेगें विद्यार्थियों को विद्यालय में नही बुलाया जाएगा। विद्यालयों में कार्यरत् समस्त शिक्षक / कर्मचारी कोविड-19 के संक्रमण के रोक थाम हेतु छ.ग. शासन सामान्य प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों यथा मास्क लगाना, एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाये रखना, समय-समय पर सेनेटाईजर का उपयोग करना इत्यादि का कड़ाई से पालन करते हुए समस्त कार्यालयीन दिवसों में शत्प्रतिशत उपस्थित रह कर संचालन करना होगा।
निम्नानुसार कार्यों का संचालन हेतु निर्देश दिये जाते हैं :
विद्यालयों के संस्था प्रमुख द्वारा सौपे गये समस्त कार्य। शाला भवन परिसर की साफ-सफाई एवं रंग रोगन किया जाना। आंगनबाड़ी, प्रथमिक शाला, माध्यमिक शाला व हाई स्कूल से समन्वय बनाकर पहली से 6वी, 9वी, एवं 11वी प्रवेश के लिए उन शालाओं से विद्यार्थियों की सूची प्राप्त कर प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण कराना जाना।
प्रवेशित विद्यार्थियो की प्रविष्टि शिक्षा पोर्टल में किया जाना। निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, निःशुल्क गणवेश, निःशुल्क सायकिल वितरण, मध्यान्ह भोजन, सूखा राशन का वितरण किया जाना प्राप्ति पंजी में विद्यार्थियों के हस्ताक्षर लिये जाये तथा निर्धारित पोर्टल पर भी अविलम्ब प्रविष्टि करायी जाये। प्रवेशित छात्रों के पास अगर स्मार्ट फोन है तो व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ऑनलाईन पढ़ाई कराई जाये।
नवनियुक्त कर्मचार से नामांकन प्रपत्र तैयार कराकर सेवा पुस्तिका, सीपीएस पास बुक का संधारण किया जाना। cgschool.in में शिक्षक प्रविष्ठि को अद्यतन किया जाये, दिवंगत, सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम विलोपित करते हुए सीधी भर्ती, पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति वाले का नाम जोड़ा जाये। आमाराईट परियोजना का कार्य पूर्ण कराया जाना। भंडार क्रय नियम का पालन करते हुए शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से समग्र शिक्षा से प्राप्त राशि का उपयोग किया जाना।
देखें आदेश