बहुत सरल है धनवान बनना, मन की शक्ति से होगी हर कामना पूरी, जानें 5 गुप्त रहस्य..

बहुत सरल है धनवान बनना, मन की शक्ति से होगी हर कामना पूरी, जानें 5 गुप्त रहस्य..

 NBL, 07/03/2022, Lokeshwer Prasad Verma,. आपको धनवान बनने के कुछ ऐसे गुप्त रहस्य बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी धनवान बन सकते हैं। तो आइए जानते हैं धनवान बनने के पांच सीक्रेट, पढ़े विस्तार से...। 

हर इंसान अमीर बनने का सपना देखता है और देखना भी चाहिए क्योंकि भगवान ने हर किसी को सिर उठाकर जीने का अधिकार दिया है। वैसे तो व्यक्ति धनवान बनता है अपने भाग्य या फिर कर्म के बल पर। लेकिन कभी-कभी ये दोनों ही बात सही साबित नहीं होती। आज हम आपको धनवान बनने के कुछ ऐसे गुप्त रहस्य बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी धनवान बन सकते हैं। तो आइए जानते हैं धनवान बनने के पांच सीक्रेट। 

1. खुद को अमीर समझे... 
—यदि आपको अमीर बनना है तो आपको एक धनवान व्यक्ति बनने की सोच रखनी होगी। इसके लिए आपको अपना रहन—सहन बदलना होगा, खुद को अमीर समझना होगा। क्योंकि विश्वास सबसे बड़ी ताकत होती है। सोच बदलने से ही इंसान का भविष्य बदलता है। जो खुद को दरिद्र मानते हैं वे हमेशा ही दरिद्र बने रहते हैं। इसलिए खुद को गरीब कभी नहीं समझे।

2.दूसरों का सम्मान करने की आदत डालें... 
—ईश्वर के पास हर इंसान मांगता है, लेकिन धन्यवाद देने कितने लोग जाते हैं? आपको जीवन में अब तक जो भी मिला है, उसके लिए ईश्वर, प्रकृति या किसी भी व्यक्ति को दिल से धन्यवाद दें। धन्यवाद की ताकत को समझो, हमेशा धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए तैयार रहो। क्योंकि आगे भी आपको बहुत कुछ मिलने वाला है।

3.ईश्वर से मांगो... 
—ईश्वर, प्रकृति और आकाश के पास आपको देने को बहुत कुछ है। उनसे मांगों। लेकिन यदि आपके मन में किसी भी चीज को पाने की लालसा नहीं है तो वो कभी नहीं मिलेगी। आपके अंदर चाहत और मांग में ताकत होना चाहिए। भगवान से मांगते समय मन में विश्वास रखो और आपकी मांग बिल्कुल स्पष्ट होनी चाहिए। जो भी अपने ईश्वर से मांगा है उसमें विश्वास रखो। निश्चित ही आपकी हर इच्छा पूरी होगी।

4.वास्तु का ध्यान रखें... 
—घर में वास्तु का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्रोध और धूम्रपान से बचे। बैठक रूप में ऐसे कोई तस्वीर ना लगाए, जिसमें एक हंसता हुआ परिवार नजर आ रहा हो। पूजा के स्थान पर लक्ष्मी माता का चित्र जरूर लगाएं, जिनके हाथों में धनवर्षा हो रही हो। भोजन सदैव पूर्व और उत्तर दिशा की ओर मुख करके करें। घर की तिजोरी में तांबे, पीतल या चांदी के सिक्के रखें। इसके अलावा हल्दी की गांठ, पिली कौड़ियां रखें। जेब में हमेशा कुछ रखें।

5.रात को नोट जरूर गिने. . 
—रात को सोने से पहले नोटों को जरूर गिने। ऐसा कम से कम 43 दिन करें। आपको फर्क नजर आने लगेगा।