IPL Mega Auction 2022: पहले दिन 75 खिलाड़ियों पर हुई 388 करोड़ रुपए की बारिश.... लखनऊ ने लुटाए सबसे ज्यादा पैसे.... ये रहे सबसे महंगे खिलाड़ी.... CSK से लेकर LSG...
IPL Mega Auction 2022: पहले दिन 75 खिलाड़ियों पर हुई 388 करोड़ रुपए की बारिश.... लखनऊ ने लुटाए सबसे ज्यादा पैसे.... ये रहे सबसे महंगे खिलाड़ी.... CSK से लेकर LSG तक.... पहले दिन की नीलामी के बाद ऐसी दिखती हैं सभी 10 टीमें.... जानें किसने किसे खरीदा.....
IPL Auction 2022 First Day Sold 75 Players on 388 Crores Mumbai Indians KKR Delhi Capitals CSK Punjab Kings
नई दिल्ली। आईपीएल 2022 की नीलामी के पहले दिन कुल 97 खिलाड़ियों की बोली लगी जिसमें 10 टीमों ने 74 खिलाड़ियों को खरीदा। सात खिलाड़ियों को 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत मिली। लखनऊ ने सबसे ज्यादा 52.10 करोड़ रुपये खर्चे तो वहीं दिल्ली और हैदराबाद ने सबसे अधिक 13-13 खिलाड़ियों को ख़रीदा। पहले दिन दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे ज्यादा खिलाड़ी खरीदे। ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं आवेश खान सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी रहे। उन्हें लखनऊ ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा।
पहले दिन खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई। 75 खिलाड़ियों की बोली लगाई गई, जिसमें 388 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हुए। इस बार इस लीग में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ये हैं उनके नाम- चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स। इस ऑक्शन में कुल 217 स्पॉट हैं। जिनके लिए कुल 600 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है। 217 में से 77 जगहें तो भर गई हैं, बाकी बची 140 जगहों को कल भरा जाएगा। 20 विदेशी खिलाड़ियों समेत कुल 74 खिलाड़ियों की पहले दिन लॉटरी निकली गई।