पति और उसकी गर्लफ्रेंड को चप्पलों से पीटा VIDEO: जिम में चक्कर चला रहे पति और गर्लफ्रेंड की महिला ने की बेदम पिटाई.... बच्चों को छोड़कर इसे घुमा रहे हो.... फिर जो हुआ.... देखें पूरा VIDEO......




डेस्क। महिला अपने पति और उसकी गर्लफ्रेंड को जिम में रंग हाथों पकड़ लेती है। महिला अपने पति और उसकी गर्लफ्रेंड की जिम के अंदर धुलाई कर दी। अपने पैर से चप्पल निकालकर दोनों को मारने लग जाती है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला एक आदमी और अन्य महिला को पीटते हुए नजर आ रही है। दरअसल बताया जा रहा है कि वीडियो में पिटने वाले लोग उसी का पति और सौतन हैं। पत्नी ने पति को जिम में अन्य महिला के साथ वर्कआउट करते पकड़ लिया। जिसके बाद उसने दोनों को बुरी तरह पीटा।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला कोहेफिजा थाना का बताया जा रहा है। जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि पहले महिला ने पति की गर्लफ्रैंड को चप्पल से पीटा, फिर उसके बाल पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी। महिला ने अपने पति के साथ भी मारपीट की। इसके बाद दोनों महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। जिम के अंदर ही काफी देर तक यह तमाशा चलता रहा।
मिली जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी का कोर्ट में दहेज एक्ट और तीन तलाक का केस चल रहा है। पत्नी को शक था कि उसके पति के किसी अन्य महिला से संबंध है। जिसके बाद से ही वह काफी दिनों से उसका पीछा कर रही थी। जब उसने पति को अन्य महिला के साथ जिम करते देखा तो उसका गुस्सा फूट गया और उसने दोनों के साथ मारपीट की। फिलहाल पुलिस ने पत्नी और गर्लफ्रैंड के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
देखें वीडियो