5 मौत BIG CG ब्रेकिंग: भीषण सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार कार पेड़ से टकराई.... एक ही परिवार के 5 महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत.... 6 की हालत गंभीर… नहावन के कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी…. देखें VIDEO......




गरियाबंद। भीषण सड़क हादसा हो गया। कोपरा नर्सरी के पास एक इको कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में मौके पर 5 महिलाओं की मौत हो गई। वही 6 लोग घायल हैं। जिसमें वाहन चालक भी शामिल है। ग्रामीणों की सहायता से गाड़ी के अंदर से बाकी घायल लोगो को निकाल कर राजिम अस्पताल पहुँचाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया। सभी सदस्य मालगांव के एक ही परिवार के रहने वाले हैं। एक गाँव से नहावन कार्यक्रम के बाद अपने घर वापस मालगांव लौट रहे थे।
कोपरा नर्सरी के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित होने पर पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार 5 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वही 6 लोग घायल हो गए। चालक भी हादसे में घायल हो गया।मौके पर मौजूद व्यक्ति ने बताया कि ड्राइवर नशे से धुत था। वही एक युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं। वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। एक 12 साल की बच्ची सुरक्षित है।
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक 12 वर्षीय बच्ची ने ही सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोक कर अपने घर और पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचकर मदद में जुट गए। शवों को पीएम के लिए राजिम मर्चुरी भेजा गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार ज्यादातर घायलों को हेड इंजरी हुई है। घायलों के चेहरे और हाथ पांव में भी चोटों के गंभीर निशान हैं।
वही एक ही परिवार की 5 महिलाओं की मौत हो जाने से मालगांव में मातम पसर गया। सभी एक निषाद परिवार परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को राजिम अस्पताल भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया। कुछ देर तक गाड़ी यूं ही पेड़ के पास फंसी रही। घटना की जानकारी पांडुका थाने में दी गई। हाइवे की पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। फौरन घायलों और मृतकों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। सबसे पहले इन्हें राजिम अस्पताल ले जाया गया था।
देखें वीडियो