उत्साह,उमंग और रंगों का त्यौहार होली पर्व धूमधाम से संपन्न हुआ।

उत्साह,उमंग और रंगों का त्यौहार होली पर्व धूमधाम से संपन्न हुआ।

लखनपुर सितेश सिरदार:– लखनपुर सहित ग्रामीण अंचलों में स्नेह,उत्साह, उमंग का प्रतीक का पर्व होली धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लखनपुर नगर के अधिकांश इलाकों में शुक्रवार सुबह आठ बजे के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल और विभिन्न रंग लगाकर होली पर्व की शुरुआत की। वहीं ग्रामीण अंचलों में शुक्रवार शनिवार को सुबह से ही लोगों ने रंग गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया, यह दौर ग्रामीण अंचलों में शाम तक चला। कई इलाकों सहित धार्मिक स्थलों पर सामूहिक रूप से होली का पर्व मनाया गया।सभी ने एक-दूसरे को जमकर रंग लगाया डीजे साउण्ड पर नाचते हुए होली खेलने का दौर भी चला। लखनपुर नगर, कुंवरपुर, केंवरा कोसंगा, अंधला, नावापारा, कुंनी, कोरजा, गोरता, सहित लखनपुर विकासखंड के हर एक ग्रामीण अंचलों में धूमधाम के साथ होली का पर्व मनाये,कई इलाकों में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में रंग लगाने की हौड़ लगी रही। लखनपुर किसान कल्याण संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सितेश सिरदार के द्वारा क्षेत्रवासियों को होली पर्व की ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दिया गया। तथा उनके द्वारा बताया गया कि, स्नेह,उत्साह, उमंग, प्रतीक का पर्व होली भाई चारे के साथ स्नेह पूर्वक मनाए, वही लखनपुर पुलिस प्रशासन की तरफ से जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात करने से मारपीट और झगड़ों की घटना न के बराबर हुई।वहीं इससे पूर्व लखनपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन का पर्व भी हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। पूरा दिन घरों में विशेष पकवान बनाए गए। शाम ढलने के साथ ही होलिका दहन की तैयारियां शुरू हो गई। शाम को होलिका दहन के साथ ही कई जगह नृत्य के आयोजन भी हुए।