राज्यपाल नियुक्ति : राष्ट्रपति ने इन राज्यों में राज्यपाल किया नियुक्त,पूर्व मुख्यमंत्री को बनाया गया राज्यपाल…
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास को ओड़िशा का राज्यपाल और तेलंगाना बीजेपी के वरिष्ठ नेता इंद्रसेन रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया है। 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं।




New Governer List:नईदिल्ली। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास को ओड़िशा का राज्यपाल और तेलंगाना बीजेपी के वरिष्ठ नेता इंद्रसेन रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया है। 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और भाजपा नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को राज्यपाल पद पर नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नियुक्तियां कर के काफी खुशी हो रही है।
नियुक्तियां संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी। रघुवर दास वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वे 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री थे। इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से बीजेपी नेता हैं।