खुशखबरी: चुनाव खत्म.... फिर से बढ़ सकतें हैं LPG सिलेंडर के दाम.... होली से पहले 634 रुपये में घर लाएं घरेलू एलपीजी सिलेंडर.... जानिए कैसे मिलेगा लाभ.....
Good News LPG cylinder prices may increase before Holi bring home LPG cylinders for Rs 634 सस्ते में एलपीजी सिलेंडर




...
Composite LPG Cylinders: चुनाव नतीजों के घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinders) के महंगे होने की आशंकाओं के बीच आप 633.50 रुपये में भी एलपीजी सिलेंडर घर ला सकते हैं। हम जिस गैस सिलेंडर की बात कर रहे हैं वह कंपोजिट गैस सिलेंडर (Composite LPG Cylinders) है, जिसमें 10 किलोग्राम गैस आती है। यह सिलेंडर आम सिलेंडर के मुकाबले काफी हल्का और पारदर्शी होता है। इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी लेकर जाया जा सकता है। कम गैस की खपत वाले घरों के लिए ये सिलेंडर बेहद उपयोगी है।
दिल्ली में कंपोजिट सिलेंडर (Composite Cylinders) 633.50 रुपये में भरवा सकते हैं। मुंबई में 10 किलो गैस वाले कंपोजिट गैस सिलेंडर की कीमत 634 रुपये है। कोलकाता में 652 रुपये और चेन्नई में 645 रुपये है। जयपुर में इस सिलेंडर के लिए 637 रुपये देने होंगे। वहीं, लखनऊ में इसकी कीमत 660 रुपये और पटना में करीब 697 रुपये है। कंपोजिट सिलेंडर बेहद हल्का है, लेकिन इसके साथ ही ये काफी मजबूत भी है। इसे थ्री लेयर के साथ बनाया गया है।
कंपोजिट सिलेंडर (Composite LPG Cylinders) लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर हैं। अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी। एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinders) दिल्ली में अभी 900 रुपये में मिल रहा है। आने वाले दिनों में 1000 का भी हो सकता है।