खूनी संघर्ष VIDEO: पंचायत उपचुनाव प्रचार के दौरान खूनी संघर्ष..... फूटा सर.. मचा घमासान... दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे.... कई लोग गंभीर रूप से जख्मी.... 12 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज.... घटना का सामने आया वीडियों क्लिप...देखें VIDEO......




बलौदाबाजार(मल्दी):- जिले के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मल्दी में सोमवार की रात त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के प्रचार के दौरान दो गुटों में किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गयी।इस खूनी संघर्ष में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए है।इस पूरे घटना क्रम का वीडियों क्लिप भी सामने आया है।
मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मल्दी का है जहाँ सोमवार की रात दो गुट चुनाव प्रचार के लिए निकले थे इसी दौरान दोनो मध्य जमकर मारपीट हो गयी।इस खूनी संघर्ष के दौरान लोगो ने खूब डंडा लाठी भी चली।
मारपीट में घायल दो लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया है साथ बिलाईगढ़ पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। बिलाईगढ़ पुलिस जांच में जुटी हुई है।
गांव में तनावपूर्ण माहौल के चलते किया गया है अतिरिक्त पुलिसबल तैनात
थाना प्रभारी विश्वनाथ साहू ने बताया कि बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत मल्दी में देर रात चुनाव प्रचार का दौर चल रहा था, इसी दौरान विवाद में दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई। घटना में आठ लोगों को चोटे आई है, जिसमें दो को बिलासपुर रेफर किया गया, वहीं घटना के बाद से गाँव मे तनावपूर्ण माहौल है जिसे देखते हुए पुलिस के अतिरिक्त बल लगा दिया गया है।मामले में शामिल लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
देखें वीडियों:-